Friday, 4 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेग्नेंट वाइफ, 3 साल की बेटी और नैनी समेत म्यूजिक कंपोजर की गोली मारकर हत्या, 6 साल के बेटे ने ऐसे बचाई जान

Mexican Musician Jonathan Melendez Family Murder Case: मैक्सिकन म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रॉक म्यूजिक कंपोजर जोनाथन मेलेन्डेज अपने परिवार के साथ घर में मृत पाए गए हैं. इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है.

Mexican Musician Jonathan Melendez Family Murder Case: मैक्सिकन म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस रॉक म्यूजिक कंपोजर जोनाथन मेलेन्डेज अपने परिवार के साथ घर में मृत पाए गए हैं. खबरों के मुताबिक, मैक्सिकन म्यूजिक कंपोजर जोनाथन की उनकी प्रेग्नेंट पत्नी, 3 साल की बेटी, नैनी और उनके कुत्ते समेत गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस भयावह घटना में किसी तरह जोनाथन का 6 साल का बेटा बच गया. इस घटना ने पूरी मैक्सिकन म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि हत्यारों ने पीड़ितों को गोली मारी थी. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.

पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडी रॉक बैंड कैमिलो सेप्टिमो के 35 साल के कीबोर्ड प्लेयर जोनाथन मेलेन्डेज की उनकी प्रेग्नेंट पत्नी एना पाउला, 3 साल की छोटी बेटी और 21 साल की नैनी के साथ मेक्सिको सिटी स्थित उनके आलीशान घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एना अपनी मौत के समय 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं. इस फैमिली मर्डर केस से जुड़ी जानकारी अटॉर्नी जनरल की तरफ से पब्लिक कर दी गई है.

---विज्ञापन---

6 साल के बेटे की बची जान

अटॉर्नी जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, जोनाथन मेलेन्डेज की बेटी समेत 3 लोगों के सिर के पिछले हिस्से में गोली मारी गई थी, जबकि चौथे पीड़ित को पीठ में गोली मारी गई थी. इनमें से दो पीड़ितों के हाथ भी बंधे हुए मिले. इस हमले में परिवार का कुत्ता भी मृत पाया गया, जिसके पैर बंधे हुए थे. इस खूनी वारदात के बीच सिर्फ 6 साल का एक लड़का सुरक्षित बच पाया, जो जोनाथन मेलेन्डेज का बड़ा बेटा था. खबरों के मुताबिक, पुलिस ने हत्याओं के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम पार्डो ने इस मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, ‘यह वाकई बेहद दुखद और निंदनीय स्थिति है. इस वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसका कारण एक परिवार का दूसरे परिवार के साथ विवाद था, जो मीडिया में भी सामने आया है.’

First published on: Sep 04, 2026 08:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola