Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Priyanka Chopra से Kim Kardashian तक, Met Gala के ये 5 अनोखे लुक्स हुए थे खूब वायरल

मेट गाला के कई लुक्स ऐसे रहे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहे हैं। आज हम आपको उन 5 लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

---विज्ञापन---

Met Gala 5 Weirdest Looks: मेट गाला दुनिया के मशहूर फैशन इवेंट में से एक है। इसमें हर साल बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां अपने अनोखे लुक से हुस्न का जलवा बिखेरती हैं। एक्टर से लेकर सिंगर तक इसमें शामिल होते हैं। इस साल ये आज यानी 5 मई को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जा रहा है। जिनमें भारत के कई सेलेब्स नजर आएंगे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान भी इस फैशन इवेंट में अपना डेब्यू करने वाले हैं। आइए आज हम आपको सेलेब्स के उन लुक्स से रूबरू कराते हैं जो काफी चर्चाओं में रह चुके हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर किम कार्दशियन तक के लुक्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कास्टिंग डायरेक्टर से विलेन बनने तक, कैसा रहा Stree 2 के ‘जना’ का बॉलीवुड सफर?

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा

साल 2019 में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सबको चौंका दिया था। उस साल की थीम ‘कैंप: नोट्स ऑन फैशन’ थी। प्रियंका ने उस दौरान लंबी फर केप और स्लिट स्कर्ट पहनी थी। साथ ही अपने अजीबो गरीब हेयर स्टाइल और मेकअप से खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस ने ड्रामेटिक डार्क मेकअप किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

---विज्ञापन---

जेरेड लीटो

जेरेड लीटो ने साल 2023 में अपने कैट लुक से सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने बिल्ली के फर का आउटफिट कैरी किया था और साथ में अपने हाथ में उन्होंने एक कैट के डमी को कैरी किया था। उनका मेकअप भी उनकी इसी थीम पर बेस्ड था। ये भी काफी वायरल हुआ था।

---विज्ञापन---

कैटी पेरी

कैटी पेरी साल 2019 में चीजबर्गर बनकर चर्चाओं में छाई थीं। उन्होंने बर्गर बेस्ड आउटफिट कैरी किया था, जो काफी चुनौतीपूर्ण था। जहां कैटी ने अपने लुक को कॉन्फिडेंस से कैरी किया था तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वो अपने लुक को लेकर काफी ट्रोल भी हुई थीं।

---विज्ञापन---

लिल नैस एक्स

साल 2023 में अमेरिकन रैपर ने अपने लुक से काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने अपने पूरे शरीर को सिल्वर कलर के पेंट से ढका था। साथ ही इस पर क्रिस्टल और मोती भी लगे थे। लिल नैस ने अपने फेस को भी क्रिस्टल और मोतियों से कैरी किया था। ये काफी वायरल हुआ था।

---विज्ञापन---

किम कार्दशियन

साल 2021 में किम का लुक खूब वायरल हुआ था। उन्होंने ऑल-ब्लैक बैलेंसियागा आउटफिट कैरी किया था। उनका पूरा शरीर और चेहरा उनके आउटफिट से ढक गया था। उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मेरी दाढ़ी में कीड़े थे…’ साई राजेश पर फूटा बाबिल का गुस्सा, जानें क्या है मामला?

First published on: May 05, 2025 10:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola