Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम, 47 की उम्र में इस फेमस म्यूजिशियन का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां फेमस म्यूजिक कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है.

मनोरंजन जगत को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. जब मलेशियाई म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई. मशहूर म्यूजिक कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर ली जे वान का 47 साल की उम्र में निधन हो गया. ली ने 9 अगस्त को आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से मलेशियाई म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हालांकि, उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है.

मनोरंजन जगत में पसरा मातम

ली जे वान के निधन की जानकारी सिंगर मिशा ओमर ने सोशल मीडिया के जरिए दी. मिशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ली के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों को अलग-अलग मौकों पर साथ देखा जा सकता है. एक तस्वीर में दोनों स्टेज पर साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

दोस्त ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात

मिशा ने एक तस्वीर के साथ माइकल जैक्सन का मशहूर गाना ‘Gone Too Soon’ भी लगाया. इसके साथ उन्होंने ली को याद करते हुए लिखा, ‘तुम्हें हमेशा अपने दिल में बसाए रखूंगी. जब तक हम फिर नहीं मिलते.’ मिशा की यह पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस भी भावुक हो गए.

मिशा ओमर के गाने को किया था कंपोज

ली जे वान और मिशा ओमर ने लंबे समय तक साथ काम किया था. ली ने मिशा के साल 2020 में रिलीज हुए गाने ‘Tanpa Relamu’ को कंपोज किया था. इतना ही नहीं, साल 2025 में हुए मिशा के कॉन्सर्ट में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली थी.

---विज्ञापन---

ली जे वान का पॉपुलर म्यूजिक

ली मलेशिया के पॉपुलर म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘Empat Live’ का भी हिस्सा रही थीं. पिछले साल कुआलालंपुर में आयोजित इस इवेंट में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इस शो में अनवर ज़ैन, ज़ियाना ज़ैन, अर्नी ज़करी और स्यामेल जैसे कलाकार शामिल हुए थे.

कई बड़े कलाकारों के साथ किया काम

ली जे वान ने अपने करियर में मलेशिया के कई मशहूर सिंगर्स के साथ काम किया. Diskograf के मुताबिक, उनके शुरुआती चर्चित कोलैबोरेशन में दातुक सेरी सिती नूरहलिज़ा का गाना ‘Penghiburku’ भी शामिल था, जिसमें जो फ्लिजो ने भी काम किया था.

---विज्ञापन---

इन गानों से मिली बड़ी पहचान

इसके अलावा उन्होंने अनवर जैन के साथ ‘Selamat Malam’, आइना अब्दुल के साथ ‘Imaji’ और दयांग नूरफाइज़ा के साथ ‘Akhirnya Bahagia’ जैसे गानों पर भी काम किया.

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि

ली के निधन पर सिंगर दयांग नूरफाइजा और अनवर ज़ैन ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया. अनवर ने लिखा कि यह सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है और जे की बहुत याद आएगी. उन्होंने ली के शानदार टैलेंट, खूबसूरत संगीत और दोस्ती के लिए उनका शुक्रिया अदा किया.

---विज्ञापन---

मलेशियाई म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ी क्षति

47 साल की उम्र में ली जे वान का यूं चले जाना मलेशियाई म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. अपने संगीत और कलाकारों के साथ किए गए काम के जरिए वह हमेशा याद की जाएंगी.

First published on: Aug 10, 2026 04:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola