Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

109 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं ये दिग्गज कलाकार, 99 की उम्र में किया था ये खास काम

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है, जहां 109 साल की उम्र में इस दिग्गज कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री की एक दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, वो कलाकार एक दशक से इंडस्ट्री में अपने हुनर के दम पर छाई हुईं थी, अब उनके इस तरह से दुनिया छोड़कर जाने से उनके परिवारजनों और फैंस का रो-रोकर बुरा हाल है. सोशल मीडिया से मिली उनके निधन की खबर से हर कोई परेशान और स्तब्ध है.

कैसे मिली ये दुखद खबर?

कंट्री म्यूजिक की दिग्गज कलाकार और मशहूर ‘व्हिटलिन फिडलर’ वायलेट हेन्सली का निधन का 109 साल की उम्र में निधन हो गया है. बता दें, वायलेट हेन्सली न सिर्फ एक शानदार फिडल वादक थीं, बल्कि लकड़ी तराशकर फिडल बनाने की अपनी खास कला के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती थीं. अर्कांसस के लेस्ली शहर की ओर से सोशल मीडिया पर वायलेट को श्रद्धांजलि दी गई. उन्हें अर्कांसस की सच्ची दिग्गज कलाकार और लेस्ली समुदाय की मानद सदस्य बताया गया.

---विज्ञापन---

बचपन से म्यूजिक से था खास जुड़ाव

साल 2025 में लेस्ली शहर ने उनके सम्मान में ‘वायलेट हेन्सली डे’ घोषित किया था और उन्हें शहर की ‘Key to the City’ भी प्रदान की थी. वायलेट हेन्सली का म्यूजिक से रिश्ता बेहद पुराना था. उन्होंने बचपन में अपने पिता से फिडल बनाना और बजाना सीखा था. हालांकि, नौ बच्चों की परवरिश के दौरान वह करीब 27 साल तक इस कला से दूर रहीं. इसके बाद 1960 के दशक में उन्होंने दोबारा फिडल बजाना शुरू किया और लकड़ी तराशने के अपने हुनर को भी आगे बढ़ाया.

99 की उम्र में किया ये कारनामा

मिसौरी के ब्रैनसन स्थित सिल्वर डॉलर सिटी में उन्होंने कई दशकों तक फिडल बनाई और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन किया. इसी वजह से उन्हें ‘सिल्वर डॉलर सिटी की दिग्गज कलाकार’ के तौर पर भी जाना जाता था. वायलेट हेन्सली ने उम्र को कभी अपने हुनर के आड़े नहीं आने दिया. उन्होंने 2016 में 99 साल की उम्र में मशहूर ‘ग्रैंड ओले ओप्री’ में अपना पहला परफॉर्मेंस दिया.

---विज्ञापन---

वॉशिंगटन डी.सी. में प्रदर्शित हुई थी कला

इसके अलावा वह पॉपुलर टीवी शो ‘द बेवर्ली हिलबिलीज़’ में भी नजर आई थीं, जिसकी शूटिंग सिल्वर डॉलर सिटी में हुई थी. उनकी कला को वॉशिंगटन डी.सी. स्थित स्मिथसोनियन में भी प्रदर्शित किया गया. उन्हें नेशनल फिडलर्स हॉल ऑफ फेम में भी सम्मान मिला था. साल 2014 में उन्होंने अपनी किताब ‘Whittlin’ and Fiddlin’ My Own Way: The Violet Hensley Story’ के जरिए अपने लगभग एक सदी लंबे सफर की कहानी भी शेयर किया था.

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा

बहरहाल, वायलेट हेन्सली अपने पीछे संगीत, कला और परंपरा की ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जिसे आने वाली पीढ़ियां लंबे समय तक याद रखेंगी.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 10, 2026 05:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola