Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री का निधन, 94 साल की उम्र में आखिरी सांस

Phyllida Law Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री दिग्गज एक्ट्रेस फिलिडा लॉ का निधन हो गया है. उन्होंने 94 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Phyllida Law Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है. यहां, इंडस्ट्री की फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस फिलिडा लॉ का निधन हो गया है. हॉलीवुड को ‘पीटर्स फ्रेंड्स’ और ‘मच एडो अबाउट नथिंग’ जैसी फिल्में देने वाली एक्ट्रेस फिलिडा लॉ ने 94 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की जानकारी खुद उनके प्राइवेट मैनेजर जैकी लेग्गो ने दी है. मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्मा थॉम्पसन की मां और दिग्गज अभिनेत्री फिलिडा लॉ के निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी.

पिछले महीने हुआ था निधन

फिलिडा लॉ के प्राइवेट मैनेजर जैकी लेग्गो ने बताया कि दिग्गज एक्ट्रेस का निधन पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में हुआ था, लेकिन इस खबर के बारे में 18 अगस्त, 2026 को जानकारी की गई. जैकी ने बीबीसी को बताया, ‘बड़े दुख के साथ हमें यह घोषणा करनी पड़ रही है कि फिलिडा लॉ का सोमवार, 27 जुलाई को अपने घर पर निधन हो गया. उनके आखिरी समय में उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था. हमने 50 सालों से अधिक समय तक साथ काम किया था और वह अंदर और बाहर से दोनों जगह से एक खूबसूरत इंसान थीं.’

फिलिडा लॉ का करियर

‘फीमेल फर्स्ट यूके’ के अनुसार, फिलिडा लॉ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी. अपनी बेटी एम्मा के साथ ‘पीटर्स फ्रेंड्स’ और ‘मच एडो अबाउट नथिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा, एलन रिकमैन की फिल्म ‘द विंटर गेस्ट’ में उन्होंने मां और बेटी दोनों की भूमिका निभाई थी. फिलिडा लॉ ने साल 1957 में एक्टर एरिक थॉम्पसन से शादी कर ली थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां, डेम एम्मा थॉम्पसन और सोफी थॉम्पसन हुई, जो आज हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं.

First published on: Aug 19, 2026 11:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola