Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान के मुरीद हुए ‘7 डॉग्स’ के इंटरनेशनल डायरेक्टर्स, बोले- ‘उनके साथ काम करना…’

Film 7 Dogs Directors Praise Salman Khan Work: इंटरनेशल फिल्म '7 डॉग्स' डायरेक्टर्स आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने सलमान खान और उनके काम की खूब तारीफ की.

Film 7 Dogs Directors Praise Salman Khan Work: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं. इन दिनों सलमान खान अपनी इंटरनेशल फिल्म ‘7 डॉग्स’ को लेकर चर्चा में छाए हुए है. ये फिल्म भारत के सिनेमाघरों में 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. हालांकि, फिल्म ‘7 डॉग्स’ अरब के देशों में खूब धमाल मचा रही है. इस फिल्म को मोरक्को-बेल्जियम के फिल्ममेकर पार्टनर आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में इन दोनों डायरेक्टर्स ने सलमान खान के साथ करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया और उनकी खूब तारीफ की. डायरेक्टर्स ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर शानदार बनाने के भारतीय सुपरस्टार ने बहुत मदद की है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सलमान खान का नेचुरल चार्म

दरअसल, अपनी फिल्म ‘7 डॉग्स’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने भारतीय सुपरस्टार के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त अहम भूमिका में हैं. इनके साथ ही फिल्म मशहूर इटेलियन एक्ट्रेस मोनिका बेलुची और हॉलीवुड के जियानकार्लो एस्पोसिटो भी नजर आएंगे. आदिल ने कहा कि सलमान ने सेट पर जिस नेचुरल चार्म दिखाया, वह उन्हें ‘बैड बॉयज’ फिल्म फ्रेंचाइज के लीड एक्टर हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की याद दिलाता है.

---विज्ञापन---

ओह, सुपरस्टार ऐसा दिखता…

सलमान के काम की तारीफ करते हुए आदिल ने कहा, ‘उनमें गजब का करिश्मा है. विल स्मिथ के सेट पर होने पर भी आपको वैसा ही एहसास होता है. ऐसा लगता है, ‘ओह, सुपरस्टार ऐसा दिखता है’. जैसे ही कैमरा उन पर फोकस होता है, कुछ जादुई सा हो जाता है. वो फिल्म के सीन को तुरंत समझ जाते हैं. और वह उसे पूरी कुशलता से निभाते हैं. फिर वो उसे क्रिएटिव बनाते हैं, वह आपको और भी बहुत कुछ देते हैं. ये एहसास फिल्म स्कूल जाने जैसा है. आप सचमुच अपनी आंखों के सामने सिनेमा को बनते हुए देख रहे होते हैं.

First published on: Aug 19, 2026 11:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola