Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 49 की उम्र में ली आखिरी सांस

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां मशहूर एक्टर का 49 की उम्र में निधन हो गया है.

थाईलैंड की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर, टेलीविजन प्रेजेंटर और ट्रैवलर रे मैकडोनाल्ड का 49 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर बुधवार सुबह 19 अगस्त को सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रे बैंकॉक के पट्टानाकरण इलाके में अपने घर पर मृत पाए गए.

कम समय में बनाई बड़ी पहचान

रे मैकडोनाल्ड थाईलैंड के उन चर्चित चेहरों में शामिल थे. जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई. उनका जन्म 21 मई 1977 को हुआ था. स्कॉटिश मूल के रे ने कम उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था. वह थाई यूथ टीम के लिए खेल चुके थे और स्वीडन में होने वाले गोथिया कप में भी हिस्सा लिया था. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के मिलफील्ड स्कूल में पढ़ाई की थी.

---विज्ञापन---

पहली ही फिल्म से मिला अवॉर्ड

रे ने साल 1997 में फिल्म ‘फन बार कराओके’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया और उन्हें सुफन्नाहोंग नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला. इसके बाद 1998 में वह रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ-नेगेटिव’ में नजर आए. यह फिल्म खासतौर पर युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई.

शानदार एक्टिंग से बनाई धांसू पहचान

साल 2009 में आई फिल्म ‘डियर गैलीलियो’ में भी रे ने शानदार अभिनय किया. इस फिल्म के लिए उन्हें कोम चाड लुएक अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला.

प्रेजेंटर के तौर पर बनाई अलग पहचान

रे सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने ‘टीन टॉक’ और ‘रोम अलोन’ जैसे फेमस टीवी शो में प्रेजेंटर के तौर पर काम किया. खासकर ट्रैवल से जुड़े उनके कार्यक्रमों ने दर्शकों के बीच उनकी अलग पहचान बनाई. बाद में उन्होंने ‘रेरॉन’ नाम का ट्रैवल प्लेटफॉर्म भी शुरू किया.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

बहरहाल, बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्टर, प्रेजेंटेटर के तौर पर कम समय में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले इस सितारे को उनके फैंस हमेशा अपने दिल में रखेंगे उनका सरल और शानदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता था. वह सफर और जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखने के लिए युवाओं को इंस्पायर करते थे. उनके निधन की दुखद खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

First published on: Aug 19, 2026 07:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola