Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kylie Minogue की बिगड़ी तबीयत , बर्लिन समेत 4 देशों में टाले गए शोज

पॉप सिंगर काइली मिनोग की अचनाक से तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उन्होंने बर्लिन समेत चार और देशों के होने वाले शोज को टाल दिया है।

---विज्ञापन---

Kylie Minogue
Kylie Minogue

पॉप सिंगर काइली मिनोग के फैंस के लिए काफी शॉकिंग और दुखद खबर सामने आई है। शानदार आवाज के लिए जानी जाने वाली फेमस काइली मिनोग बीमार पड़ गई हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने ‘टेंशन टूर’ के तहत होने वाले चार यूरोपीय शोज स्थगित कर दिए हैं। वायरल संक्रमण के कारण उन्हें डॉक्टरों ने पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इस खबर के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं उनके शोज का इंतजार कर रहे फैंस काफी निराश हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

काइली मिनोग को क्या हुआ?

पॉप सिंगर काइली मिनोग की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्होंने अपने चार यूरोपीय शोज को टाल दिया गया है। यह खबर उनके फैंस के लिए निराशाजनक है, क्योंकि मिनोग अपने ‘टेंशन टूर’ के जरिए लंबे समय बाद लाइव शोज कर रही थीं। काइली मिनोग सात साल बाद अपने 16वें वर्ल्ड टूर पर निकली थीं, जो यूके से शुरू हुआ था। उन्हें 16 जून को बर्लिन में परफॉर्म करना था, लेकिन वायरल संक्रमण के चलते आवाज में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें पोलैंड (लॉड्ज), लिथुआनिया (काउनास) और एस्टोनिया (टालिन) में होने वाले कार्यक्रमों को भी टालना पड़ा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

काइली ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस और चाहने वालों को बीमार होने और शोज क टलने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “मैं लगभग ठीक हो रही थी, लेकिन दुर्भाग्य से वायरस के कारण पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई। मुझे बेहद खेद है, लेकिन मुझे शो स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा।” सिंगर ने अपने पोस्ट में फैंस से अपील करते हुए सभी से अपनी टिकट संभालकर रखने के लिए कहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही नई तारीखों को अनाउंस करेंगी और फिर से मंच पर लौटकर सबका मनोरंजन करेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Malavika Mohanan ने शेयर की डरावनी ट्रेन घटना, मुंबई पुलिस ने मदद करने के लिए बढ़ाए हाथ

अमेरिका-यूके में की परफॉर्मेंस

काइली मिनोग ने इससे पहले लंदन के O2 एरिना सहित यूके में 14 सफल शोज किए थे। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में भी परफॉर्म किया, और आगे वे दक्षिण अमेरिका और मैक्सिको का दौरा करने की योजना बना रही हैं। काइली ने अपने फैंस से वादा करते हुए कहा, “मुझे यह शो बहुत पसंद है और मैं आप सब से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती। अगले हफ्ते मिलते हैं,लव-काइली।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par की रिलीज सेंसर बोर्ड ने क्यों रोकी? CBFC सर्टिफिकेट न मिलने पर उठे सवाल

First published on: Jun 15, 2025 11:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola