Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे माफ कर दो…’ सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को किया फोन, जानें एक्टर ने क्यों कहा- Sorry

Salman Khan Apologizes To Shraddha Kapoor: सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने श्रद्धा कपूर को फोन करके उनसे माफी मांगी है. चलिए पूरा मामला जानते हैं.

Salman Khan Apologizes To Shraddha Kapoor: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ के प्रमोशन में बिजी हैं. सलमान की ये फिल्म लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सलमान अपनी इस फिल्म को बहुत ही जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से फोन करके माफी मांगी है. उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के साथ क्लैश हो रहा है. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सलमान खान ने क्यों मांगी माफी?

हैदराबाद में ABP द्वारा आयोजित एक समिट में सलमान खान ने 4 दिसंबर को श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के साथ फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ के होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश पर खुलकर बात की. सलमान ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि श्रद्धा की फिल्म भी उसी डेट पर रिलीज हो रही है. सलमान ने बताया कि बाद में उन्होंने श्रद्धा को फोन करके उनसे इसके लिए माफी मांगी थी. उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें क्लैश के बारे में पता होता तो वह कोई और डेट सिलेक्ट कर लेते.

---विज्ञापन---

मुझे सच में अफसोस है…

सलमान खान ने कहा, ‘जब हमने 4 (दिसंबर) को अनाउंस किया तो मुझे नहीं पता था कि श्रद्धा की फिल्म भी 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है. मुझे सच में इसका बहुत-बहुत बुरा लग रहा है. अगर मुझे पता होता, तो मैं श्रद्धा के साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करता. मैंने उनसे बात की. मैंने उन्हें फोन किया. मेरा मतलब है, मैंने उन्हें बड़ा होते देखा है. मैंने उनसे बात की और कहा, ‘मुझे सच में अफसोस है, मुझे नहीं पता था.’

वो फिल्म देखनी चाहिए…

सलमान के अनुसार, श्रद्धा ने सिचुएशन को अच्छे से समझा और भरोसा दिलाया कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी. सलमान ने बताया, ‘श्रद्धा ने कहा, नहीं, नहीं, सर. हमारी दोनों फिल्मों के आने के लिए काफी जगह है. ये सुनने के बाद मैंने उनसे कहा, बहुत अच्छे, मैं खुश हूं.’ सलमान ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी को वह फिल्म (ईठा) देखनी चाहिए.’

First published on: Nov 21, 2026 05:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो