Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दबंग 4’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, सलमान खान ने बता दिया अपना प्लान

Dabangg 4 Update: अपनी फिल्म 'मातृभूमि' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने पुष्टि की है कि 'दबंग 4' जरूर बनेगी, क्योंकि यह फ्रेंचाइजी उनके हाथ में है. हालांकि उन्होंने 'बजरंगी भाईजान 2' बनाने से इनकार करते हुए कहा कि वह पहली फिल्म की भावनात्मक विरासत से छेड़छाड़ नहीं करना चाहते.

salman khan confirms dabangg 4 Update
salman khan confirms dabangg 4 Update

Dabangg 4 Update: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस को एक तरफ जहां जबरदस्त गुड न्यूज दी है, वहीं दूसरी तरफ एक दिल तोड़ने वाला अपडेट भी साझा किया है. अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कन्फर्म कर दिया है कि आइकॉनिक पुलिस ऑफिसर चुलबुल पांडे यानी ‘दबंग 4’ (Dabangg 4) पक्का बनेगी. लेकिन इसी बातचीत में भाईजान ने ‘बजरंगी भाईजान 2’ (Bajrangi Bhaijaan 2) को लेकर जो बात कही है, उसने हर किसी को चौंका दिया है.

सलमान खान ने लगाई ‘दबंग 4’ के बनने पर पक्की मुहर

इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ के चौथे पार्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसकी वापसी की पुष्टि कर दी. सलमान ने साफ कहा कि ‘दबंग’ तो पक्का आएगी क्योंकि यह फ्रेंचाइजी उनके अपने हाथ में है जबकि बाकी फिल्में अन्य निर्माताओं के हाथ में होती हैं.

---विज्ञापन---

सही कहानी की तलाश में जुटे हैं सलमान और अरबाज खान

भाईजान के इस बयान से उन लाखों दर्शकों को बड़ी राहत मिली है जो एक बार फिर उन्हें दबंग पुलिस अधिकारी चुलबुल पांडे के स्वैग में देखना चाहते हैं. हालांकि फिल्म की शूटिंग या रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है क्योंकि सलमान और अरबाज खान फिलहाल एक ऐसी दमदार कहानी की तलाश में हैं जिस पर दोनों की सहमति बन सके.

‘बजरंगी भाईजान 2’ बनाने के पक्ष में नहीं हैं भाईजान

एक तरफ जहां ‘दबंग 4’ की खबर ने फैंस को खुश किया वहीं सलमान खान ने साल 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ बनाना शायद सही फैसला नहीं होगा और वह इस कहानी को जबरदस्ती आगे नहीं बढ़ाना चाहते.

---विज्ञापन---

पहली फिल्म से तुलना और दर्शकों की उम्मीदों का रखा ख्याल

‘बजरंगी भाईजान 2’ न बनाने के पीछे की वजह बताते हुए सलमान खान ने कहा कि पहली फिल्म की कहानी भावनात्मक रूप से बेहद खास थी. उनके मुताबिक अगर दूसरा हिस्सा बनाया गया तो उसकी तुलना हमेशा पहली फिल्म से होगी और अगर वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी तो सभी को निराशा होगी.

4 दिसंबर को रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ आगामी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ से होने वाला है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 04:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो