---विज्ञापन---

Josh Duhamel और Audra Mari दूसरी बार बने पेरेंट्स, किया नन्ही परी का स्वागत, पोस्ट शेयर कर दिखाई पहली झलक

'ट्रांसफॉर्मर्स' और 'लास वेगास' जैसी फिल्मों में अपने रोल के लिए फेमस एक्टर जोश दुहामेल एक बार फिर से पिता बन गए हैं. एक्टर ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. साथ ही अपनी बेटी की झलक भी दिखाई है.

Josh Duhamel and Audra Mari
Josh Duhamel and Audra Mari

‘ट्रांसफॉर्मर्स’ और ‘लास वेगास’ जैसी फिल्मों में अपने रोल के लिए फेमस एक्टर जोश दुहामेल एक बार फिर से पिता बन गए हैं. 53 साल के जोश और उनकी 32 साल की पत्नी ऑड्रा मारी ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. कपल ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तमाम तस्वीरें की हैं और अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की. ऐसे तो जोश का यह तीसरा बच्चा है, क्योंकि पहली पत्नी से उनका एक बेटा भी है और ऑड्रा उनकी दूसरी पत्नी हैं, जिनसे उन्हें दूसरी बार बेटी हुई है.

जोश और मारी ने शेयर की बेटी संग फोटोज

जोश और ऑड्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल की तमाम तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में जोश बेटी को गोद में लिए हैं. वहीं, एक तस्वीर में बेबी गर्ल का भाई उसे गोद में लिए है और सभी नए बच्चे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए जोश ने कैप्शन में लिखा, ” हमारी नन्ही सी बेटी रोक्का डी लियोन दुहामेल आ गई है.”

---विज्ञापन---

बेटी के जन्म के लिए बेहद एक्साइटेड थे जोश, कही थी ये बात

वहीं, अपनी बेटी रोक्का के स्वागत से पहले दुहामेल ने कॉमेडी शो प्रीस्कूल के दौरान दूसरी बार पिता बनने को लेकर बात की थी. उन्होंने अपने साथी डेरेक हॉफ से कहा था जो हाल ही में पिता बने हैं. उन्होंने कहा कि, ” मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहूं. मैं बस उससे मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं और मुझे लगता है कि पिता और उनकी छोटी बेटियों के बीच एक अलग ही रिश्ता होता है. यह अलग ही होती है ना?

---विज्ञापन---

मारी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की थी फोटोज

एक्टर की पत्नी मारी ने इंस्टाग्राम पर बीते दिनों ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की थीं. जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही थीं. इस दौरान वह अलग-अलग तरह से पोज करते हुए दिख रही थी. इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमारी कहानी में एक नन्ही सी बच्ची का आगमन हो रहा है..हम आपसे मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

---विज्ञापन---

दुहामेल और मारी पहले से ही दो साल के बेटे शेफर्ड के पेरेंट्स हैं. एक्टर की अपनी एक्स वाइफ फर्गी से एक बेटा एक्सल भी है. पीपल मैगजीन से बात करते हुए दुहामेल ने दो बेटे के पिता होने पर बात की थी. उन्होंने कहा था, ” मुझे पिता बनना बहुत पसंद है. मुझे हर पल बहुत अच्छा लगता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 31 की उम्र में बांग्लादेश की फेमस इंफ्लुएंसर का निधन, चेन्नई में इलाज के दौरान हुई मौत; फैंस को लगा बड़ा झटका

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 02:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.