Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऑस्कर विनर मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां ऑस्कर विनर एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. जानिए अभिनेत्री के शानदार करियर के बारे में?

---विज्ञापन---

Oscar Winner Actress Passes Away: मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस ने 81 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने से जहां उनके परिवार वालों में दुख है, तो वहीं उनके फैंस सदमे में है. आयरिश सिनेमा की दिग्गज और ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों के बीच शोक की लहर है.

ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस का निधन

ब्रेंडा फ्रिकर को ‘माई लेफ्ट फुट’, ‘होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क’ और बीबीसी के मशहूर मेडिकल ड्रामा ‘कैजुअल्टी’ में निभाए गए यादगार किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. ब्रेंडा फ्रिकर ने साल 1990 में इतिहास रचते हुए एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) जीतने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बनने का गौरव हासिल किया था. उन्हें फिल्म ‘माई लेफ्ट फुट’ में डैनियल डे-लुईस की मां के दमदार किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था. उनकी इस शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें दुनिया के बेहतरीन कलाकारों की कतार में ला खड़ा किया.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से बनाई पहचान

हालांकि, दुनियाभर के कई दर्शकों के लिए ब्रेंडा फ्रिकर की सबसे खास पहचान फिल्म ‘होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क’ की दयालु ‘पिजन लेडी’ रही. इस फिल्म में उन्होंने छोटे केविन मैकएलिस्टर (मैकॉले कल्किन) के साथ कई भावुक और यादगार सीन किए थे. आज भी यह किरदार दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है.

टीवी की दुनिया में छोड़ी छाप

फिल्मों के अलावा ब्रेंडा ने टीवी की दुनिया में भी अपनी खास छाप छोड़ी. वह बीबीसी के पॉपुलर शो ‘कैजुअल्टी’ के पहले ही एपिसोड में नर्स मेगन रोच के किरदार में नजर आई थीं. बाद में उन्होंने शो छोड़ा, लेकिन समय-समय पर गेस्ट अपीयरेंस देती रहीं. उनकी आखिरी मौजूदगी साल 2010 में देखने को मिली थी.

---विज्ञापन---

किसने दी दुखद खबर

उनके निधन की पुष्टि उनके एजेंट फिल बेलफील्ड ने की. उन्होंने भावुक बयान जारी करते हुए कहा कि ब्रेंडा जैसी कलाकार दोबारा मिलना मुश्किल है. उनके मुताबिक, वह सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि बेहद दयालु और नेक इंसान भी थीं. उनके साथ काम करना और उन्हें करीब से जानना उनके लिए सम्मान की बात थी.

कहां हुआ था जन्म?

डबलिन में जन्मीं ब्रेंडा फ्रिकर ने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में लगातार बेहतरीन काम किया. 1977 में वह ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ में नजर आईं और फिर कई यादगार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा

कई दशकों तक अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली ब्रेंडा फ्रिकर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और यादगार किरदार हमेशा उन्हें जीवित रखेंगे. सिनेमा जगत में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.

First published on: Jul 17, 2026 07:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola