Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं जॉर्जियोस माजोनाकिस? अचानक बिगड़ी तबीयत, फिर 54 की उम्र में मौत से मचा हड़कंप

Singer Giorgios mazonakis Death Cause: ग्रीक म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर जॉर्जियोस माजोनाकिस का निधन हो गया है. उन्होंने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Singer Giorgos Mazonakis Death Cause: ग्रीक म्यूजिक इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर जॉर्जियोस माजोनाकिस का निधन हो गया है. ग्रीक के ट्रेडिशनल म्यूजिक की परंपरा को नया रूप देने वाले जॉर्जियोस माजोनाकिस ने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. सिंगर के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. जॉर्जियोस के निधन की खबर आने के बाद पूरी ग्रीक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक मना रही है. उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. बताया जा रहा है कि अचानक ही सिंगर जॉर्जियोस की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जॉर्जियोस माजोनाकिस की मौत

ग्रीक रिपोर्टर के अनुसार, जॉर्जियोस माजोनाकिस की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. हालांकि, सिंगर के परिवार ने अभी तक ये नहीं बताया है कि आखिर उनकी मौत के पीछे का कारण क्या है. वहीं, ग्रीस के पब्लिक ब्रॉडकास्ट ईआरटी और कथिमेरिनी के अनुसार, जॉर्जियोस माजोनाकिस की पहले अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें एथेंस के एल्पीस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 54 साल के सिंगर को मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक ही आया था.

---विज्ञापन---

जॉर्जियोस के आखिरी पल

खबरों के अनुसार, एक इमरजेंसी मेडिकल वर्कर ने जॉर्जियोस को अस्पताल पहुंचाया और सिंगर की हालत बिगड़ने पर मेडिकल वर्कर ने उन्हें सीपीआर दिया. इसके बाद गायक को एल्पिस अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहे. डॉक्टरों ने कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. जॉर्जियोस का निधन बुधवार को शाम 4:26 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ.

कौन हैं जॉर्जियोस माजोनाकिस?

ग्रीक ट्रेडिशनल म्यूजिक को नए अंदाज में पेश करने वाले जॉर्जियोस माजोनाकिस के गानों में बूज़ुकी की धुन और इमोशनल म्यूजिक की खास झलक देखने को मिलती है. उनका असली नाम जॉर्जियोस अपोस्टोलू था. उनका परिवार क्रीट के सिटिया से था, हालांकि उनका बचपन और पढ़ाई पीरियस क्षेत्र में पूरी हुई. जॉर्जियोस ने ट्रेडिशनल म्यूजिक को पॉप, डांस और इलेक्ट्रॉनिक के साथ मिलाकर कई हिट और नए गानों का निर्माण किया है. बता दें कि जॉर्जियोस माजोनाकिस ने कभी शादी नहीं की और उनके कोई बच्चे नहीं थे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2026 09:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola