Seela Sella Passes Away: फिनलैंड (Finland) की लीजेंडरी फिल्म और थिएटर एक्ट्रेस सीला सेल्ला (Seela Sella) ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 6 दशकों से भी लंबे अपने करियर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस सीनियर एक्ट्रेस का 89 साल की उम्र में कैंसर से जंग हारने के बाद निधन हो गया. 28 सितंबर 2026 को अंतिम सांस लेने वाली इस वर्सेटाइल आर्टिस्ट ने न सिर्फ स्टेज और सिल्वर स्क्रीन पर अपनी धाक जमाई, बल्कि कई मशहूर एनिमेशन कैरेक्टर्स को अपनी आवाज भी दी.
6 दशकों का शानदार करियर
30 दिसंबर 1936 को टाम्परे में जन्मीं सीला मैनी मरजट्टा विर्टानेन (सीला सेल्ला) ने फिनिश नेशनल थिएटर, TTT-थिएटर और टाम्परे कॉमेडी थिएटर में कई यादगार रोल प्ले किए. थिएटर के अलावा उन्होंने लगभग 35 फिल्मों और टीवी शोज में काम किया और कई एकल मोनोलॉग व म्यूजिक शोज भी आयोजित किए.
जुस्सी और वेनला अवार्ड्स
सीला ने मशहूर डायरेक्टर टिमो कोइवुसालो के साथ ‘सिबेलियस’ (2003) और ‘काल्टेवा टोर्नी’ (2006) जैसी फिल्मों में काम किया. ‘काल्टेवा टोर्नी’ के लिए उन्हें 2007 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ‘जुस्सी अवार्ड’ (Jussi Award) मिला. इससे पहले 2001 में ‘सिल्विन कमारी’ में सिल्वी केकोनेन का रोल निभाने के लिए वे ‘वेनला अवार्ड’ भी जीत चुकी थीं.
एनिमेशन मूवीज में वॉइस-ओवर
उनकी प्रतिभा सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं थी. सीला सेल्ला ने फिनिश भाषा में डब हुई कई पॉपुलर एनिमेटेड फिल्मों को अपनी आवाज दी, जिनमें ‘ए बग्स लाइफ’ (A Bug’s Life) और ‘द एम्पेरर्स न्यू ग्रूव’ (The Emperor’s New Groove) शामिल हैं. साल 2000 में उन्हें ‘अल्फ्रेड कोर्डेलिन फाउंडेशन’ से भी सम्मानित किया गया था.
पर्सनल लाइफ और धर्म परिवर्तन
सीला सेल्ला की अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एलिस सेल्ला (Elis Sella) से शादी की और इसके बाद उन्होंने यहूदी धर्म अपना लिया था. वहीं उनके परिवार में उनके दो बच्चे भी8 हैं, जिनका नाम एरियल (Ariel) और इलाना (Ilana) हैं.
कैंसर से जंग हार गईं एक्ट्रेस
89 साल की उम्र में 28 सितंबर 2026 को कैंसर की बीमारी के चलते सीला सेल्ला का निधन हो गया. उनके जाने से फिनलैंड का थिएटर और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड गमगीन है, लेकिन छह दशकों का उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बना रहेगा.