क्रिश्चियन डिओर कॉउचर में लंबे समय से पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टर रहीं मैथिल्डे फैवियर का निधन हो गया है. मैथिल्डे की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. उन्होंने सिर्फ 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस दुर्घटना में उनके पार्टनर फ्रांसीसी फिल्म प्रोड्यूसर निकोलस ऑल्टमेयर की भी मौत हो गई है और वो सिर्फ 61 साल के थे.
भारी वाहन से हुई थी मैथिल्डे की कार की टक्कर
यह हादसा फ्रांस के ड्यूक्स सेवरेस डिपार्टमेंट के एयरवॉल्ट में D938 रोड पर शाम के करीब 4 बजे हुआ. नियोर्ट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के डिप्टी प्रॉसिक्यूटर निकोलस लेक्लेनचे के मुताबिक उनकी कार एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे एक भारी वाहन से टकरा गई. इसके बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है कि असल में क्या हुआ.
मैथिल्डे के निधन पर जताया दुख
डिओर ने एक बयान में फैवियर के निधन की पुष्टि की और उन्हें एक अमेजिग महिला बताया. साथ ही उन्हें एक टैलेंटेड, लॉयल महिला भी कहा, जिन्होंने कंपनी पर गहरी छाप छोड़ी. क्रिश्चियन डिओर कॉउचर की चेयरमैन और CEO डेल्फिन अर्नाल्ट ने कहा, “मैथिल्ड को जिंदगी से बहुत प्यार था. उनके गुजरने से डिओर ने एक बेहतरीन प्रोफेशनल शख्स को खो दिया है और मैंने एक वफादार दोस्त को.”
डिओर के क्रिएटिव डायरेक्टर जोनाथन एंडरसन ने कहा कि उनकी मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है. एंडरसन ने कहा, “मैथिल्ड शालीनता की मिसाल थीं और कई मायनों में, वह खुद ‘कॉउचर’ (हाई-फैशन) की आत्मा थीं.”
कौन थी मैथिल्डे फैवियर?
फैवियर ने क्रिश्चियन डिओर कॉउचर में सेलिब्रिटी रिलेशंस को 13 साल तक संभाला. इस फैशन हाउस से जुड़ने से पहले उन्होंने ग्लैमर मैगजीन और इटैलियन लक्जरी लेबल प्राडा में काम किया था. फैशन उनके परिवार का हिस्सा रहा है. फैवियर, डिओर की फाइन ज्वेलरी की क्रिएटिव डायरेक्टर विक्टर डी कैस्टेलन की सौतेली बहन थीं. दोनों ने फैशन की दुनिया में अपना करियर शनेल से शुरू किया था. जहां उन्होंने अपने अंकल गाइल्स डुफॉर के जरिए काम किया. डुफॉर लंबे समय से डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के साथ काम करते आ रहे थे. फेवियर ने दो किताबें भी लिखी थी, जिसमें से एक मैथिल्डे आ पेरिस और दूसरी लिविंग ब्यूटीफुल इन पेरिस लिखी थी.
यह भी पढ़ें-Squid Game से भी भौकाली है ये 16 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एक पल में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट