Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Squid Game से भी भौकाली है ये 16 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एक पल में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट

ओटीटी पर तमाम बेहतरीन वेब सीरीज मौजूद है. वहीं, अगर आप एक अच्छी क्राइम थ्रिलर सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो स्क्विड गेम से भी तगड़ी सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जिसे आप जरूर देखें.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का लोगों के बीच तगड़ा क्रेज है. लोग अक्सर ही इस तरह की फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. वहीं, स्क्विड गेम एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर कोरियन ड्रामा है. ये एक ऐसा कोरियन ड्रामा है, जिसे दुनिया भर में लोगों ने खूब पसंद किया था. वहीं अगर आपको ये शो काफी पसंद आया है, तो आज हम एक ऐसे ही कोरियन ड्रामा के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी के हर मोड़ पर जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

हैरान कर देगी फिल्म की कहानी

दरअसल, हम जिस शो के बारे में बात कर रहे हैं वह भी एक शानदार क्राइम थ्रिलर कोरियन ड्रामा है. इस शो के 16 एपिसोड्स हैं और यह 2021 में रिलीज हुई थी. इसका अभी तक एक ही सीजन आया है और दर्शकों ने इस शो को काफी पसंद किया है.

---Advertisement---

बियॉन्ड इविल में नजर आए ये कलाकार

हम बात कर रहे हैं कोरियन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'बियॉन्ड इविल' की. शिन हा क्यों और यू जिन गो अहम भूमिका में नजर आए हैं. इसके अलावा चोई डे हून, चोई सुंग उन और किम शिन रॉक भी सीरीज में दिखाई दिए हैं.

क्या है बियॉन्ड इविल की कहानी

वेब सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो 'बियॉन्ड इविल' एक शांत और छोटे शहर की कहानी है, जहां 20 साल पहले हुए एक पुराने मर्डर को दोबारा खोला जाता है और दो पुलिस वाले उसे सुलझाने में लग जाते हैं. हालांकि उन दोनों की जिंदगियां इस केस के कारण उलझ जाती हैं. क्योंकि जिस तरह से 20 साल पहले एक लड़की का मर्डर हुआ था, उसी तरह अचानक से शहर में मर्डर होने शुरू हो जाते हैं.

---Advertisement---

सस्पेंस से भरी है बियॉन्ड इविल

शो में दोनों पुलिस ऑफिसर सीरियल किलर की तलाश करते हैं. लेकिन इस बीच ऐसा हो जाता है कि वे एक दूसरे पर भी शक करने लगते हैं. शहर में घूम रहा कातिल कौन है, यह सवाल पूरी कहानी में घूमता रहता है. कहानी का हर मोड़,सस्पेंस से भरा हुआ है, जो कि आपको हैरान कर देगा.

IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

बता दें कि 2021 को रिलीज हुई इस सीरीज के कुल 16 एपिसोड्स हैं. हर एक एपिसोड 1 घंटे 15 मिनट तक का है. इसे IMDb पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Aug 20, 2026 11:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola