Actor Selling Vegetables Video Viral: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के फर्श से अर्श तक और अर्श से फर्श तक के किस्से और कहानियां मौजूद है. जिसमें जहां कई एक्टर्स ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया. वहीं, कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं, जो नाम, शौहरत और पैसे कमाने के बाद सब कुछ गंवा देते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला साउथ फिल्म इंडस्ट्री से सामने आया है. यहां एक फेमस एक्टर चेक बाउंस मामले में कोर्ट से सजा पाने के बाद मंडी सब्जी बेचते हुए दिखाई दिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.
एक्टर मंडी में बेच रहा सब्जी
वायरल वीडियो में सब्जी बेचने वाला ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि तमिल अभिनेता विमल हैं. इस वीडियो देखने के बाद कई लोगों को गलतफहमी हुई कि एक्टर विमल मजबूरी में सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं, जबकि असलियत कुछ और ही है. दरअसल, ये वीडियो खुद एक्टर विमल ने शेयर किया था. उन्होंने बताया कि ये तिरुचिरापल्ली जिले के मनप्पराई के पास अपने गृहनगर में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गए थे. इस दौरान उन्होंने पन्नानकोम्बु के साप्ताहिक बाजार में घूमने गए. जहां वो घूमने बजाय मार्केट के लोकल दुकानदारों के साथ मिलकर सब्जियां बेचने लगे. इस दौरान विमल ग्राहकों के साथ बात और मोलभाव करते दिखाई दिए.
500-500 रुपये दिए…
एक्टर विमल को अचानक सब्जी बेचते देख बाजार में मौजूद लोगों का ध्यान उनकी तरफ चला गया. उनके चारों ओर भीड़ जमा हो गई. इस दौरान विमल बाकी दुकानदारों के साथ अच्छे से बात की और एक महिला विक्रेता की सब्जियां बेचने में मदद भी की. बताया जा रहा है कि इसके बाद विमल ने उनके आसपास के कुछ दुकानदारों को 500-500 रुपये भी दिए. उनके इस काम की लोग खूब तारीफल कर रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर विमल का सब्जी बेचने वाला वीडियो फैंस के बीच आग की तरह वायरल हो रहा है. बता दें कि, एक्टर विमल इन दिनों एक चेक बाउंस मामले में फंसे हुए हैं. खबरों के मुताबिक, इस मामले में कोर्ट ने उन्हें एक साल की जेल की सजा सुनाई है.