तेलुगू सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. अनुपमा ने बताया कि उनका करीब दो साल का रिश्ता उनके लिए किसी टॉर्चर से कम नहीं था. इस दौरान उन्हें कंट्रोल किया गया और कई बार उनकी उपलब्धियों और एक महिला होने तक को लेकर शर्मिंदा महसूस कराया गया.
कैसे टूटकर बिखर गईं थीं एक्ट्रेस?
ध्यान वर्मा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अनुपमा ने बताया कि वह ऐसे रिश्ते में थीं, जहां उन्हें एक एक्टर होने और कॉन्फिडेंट महिला होने पर भी बुरा महसूस कराया जाता था. उन्होंने कहा कि पीरियड्स के दौरान भी उन्हें शर्मिंदा किया जाता था. उनके मुताबिक, जब भी वह सामने वाले की कोई गलती बताती थीं, तो जवाब मिलता था कि उन्हें PMS हो रहा है या शायद उनके पीरियड्स आने वाले हैं.
ये खूबसूरत सपना देखा करती थीं एक्ट्रेस
अनुपमा ने अपनी जिंदगी और रिश्तों को लेकर एक बेहद निजी बात भी शेयर की. उन्होंने बताया कि एक समय वह 11 बच्चे करने का सपना देखती थीं, लेकिन अब उनकी सोच पूरी तरह बदल चुकी है. एक्ट्रेस ने कहा कि जिंदगी के इस पड़ाव पर उन्हें बच्चे नहीं चाहिए. पुराने रिश्ते के एक्सपीरियंसेस ने उनके नजरिए पर गहरा असर डाला है.

एक्ट्रेस ने एक्स को बताया था नार्सिसिस्टिक
अनुपमा ने अपने एक्स को नार्सिसिस्टिक बताते हुए बताया था, कि वह धीरे-धीरे उनकी जिंदगी के हर फैसले में दखल अंदाजी करने लगे थे. उनके कपड़ों से लेकर करियर तक, पर वो अपनी मर्जी चलाने की कोशिश करते थे. एक्ट्रेस के मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म ‘ड्रैगन’ का प्रमोशन भी नहीं किया था.

एक्ट्रेस पर इन चीजों का बनाया दबाव
अनुपमा ने यह भी बताया कि एक्स बॉयफ्रेंड ने एक बार उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे. इतना ही नहीं, उन पर शादी और सगाई करने का दबाव भी बनाया गया था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं थीं. हालांकि, अनुपमा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम नहीं लिया, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उनके पुराने कथित रिश्ते को एक्टर ध्रुव विक्रम से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने बयानों में किसी का नाम नहीं लिया.