Tuesday, 3 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ellen DeGeneres के शो को लगा बड़ा झटका! 16 साल तक हंसाने वाले प्रोड्यूसर की मौत, कुछ महीने पहले ही गई थी नौकरी

टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अमेरिकी टॉक शो 'द एलेन डीजेनेरेस शो' के लंबे समय तक प्रोड्यूसर रहे मैथ्यू मैट राइट का 52 साल की उम्र में निधन हो गया.

Matt Wright Death
मशहूर अमेरिकी टॉक शो 'द एलेन डीजेनेरेस शो' के लंबे समय तक प्रोड्यूसर रहे मैथ्यू मैट राइट का निधन हो गया है. Photo Credit- Social Media

Matt Wright Death: टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अमेरिकी टॉक शो ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ के लंबे समय तक प्रोड्यूसर रहे मैथ्यू मैट राइट का 52 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 30 अक्टूबर को आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से शो से जुड़े लोगों और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. सबसे दुखद बात यह है कि मौत से कुछ महीने पहले ही मैट और उनके पति जस्टिन राइट की नौकरी चली गई थी. फिलहाल, उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है.

16 साल तक शो से जुड़े रहे मैथ्यू राइट

मैथ्यू राइट ने ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ के साथ करीब 16 साल तक काम किया था. इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार प्रोडक्शन स्किल्स से शो को खास बनाने में अहम भूमिका निभाई. उनके काम के लिए उन्हें कई एमी अवॉर्ड भी मिले थे. शो की टीम में उनकी एक अलग पहचान थी. हालांकि, इस साल गर्मियों में स्टूडियो में कर्मचारियों की संख्या कम किए जाने के दौरान उन्हें और उनके पति जस्टिन को नौकरी से निकाल दिया गया था.

---विज्ञापन---

परिवार ने GoFundMe के जरिए मांगी मदद

मैथ्यू के निधन के बाद उनका परिवार आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहा है. परिवार ने सोमवार को GoFundMe पर एक फंडरेजर शुरू किया है. इसके जरिए अंतिम संस्कार, प्रार्थना सभा और मैथ्यू के पार्थिव शरीर को घर लाने से जुड़े खर्चों के लिए आर्थिक मदद मांगी गई है.

फंडरेजर में परिवार ने बताया कि मैट और जस्टिन दोनों की नौकरी जाने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही मुश्किल थी. ऐसे में अचानक हुए इस दुखद हादसे ने परिवार की परेशानियां और बढ़ा दी हैं. परिवार ने 50 हजार डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है. पेज पर लोगों से अपील की गई है कि अगर मैट ने कभी उन्हें हंसाया है या मुश्किल वक्त में उनका हौसला बढ़ाया है, तो अब उनके परिवार की मदद के लिए आगे आएं.

---विज्ञापन---

एलेन डीजेनेरेस ने दी भावुक श्रद्धांजलि

मैथ्यू के निधन की खबर सामने आने के बाद शो की होस्ट एलेन डीजेनेरेस ने भी उन्हें याद किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने पुराने साथी को श्रद्धांजलि दी. एलेन ने कहा कि मैट बेहद शानदार और मजेदार इंसान थे. वह उन्हें खूब हंसाते थे और अक्सर अपनी हरकतों से सबको हैरान कर देते थे. उन्होंने मैट को समझदार और दयालु बताते हुए कहा कि शो से जुड़ा हर शख्स उन्हें पसंद करता था. एलेन ने यह भी कहा कि वह खुद मैट को बहुत पसंद करती थीं और उनके निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली है.

2022 में खत्म हुआ था शो

बता दें कि ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ करीब 19 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद 2022 में बंद हो गया था. शो के आखिरी दौर में इसके सेट पर खराब वर्कप्लेस कल्चर यानी टॉक्सिक माहौल को लेकर कई आरोप लगे थे. उस समय वार्नर ब्रदर्स ने इन आरोपों की जांच भी की थी. अब शो से 16 साल तक जुड़े रहे मैथ्यू राइट के निधन ने एक बार फिर इस टीम को सुर्खियों में ला दिया है. फिलहाल उनके निधन की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 03, 2026 11:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो