Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

John Grover Death: ‘जेम्स बॉन्ड’ फेम जॉन ग्रोवर का निधन, ब्रिटिश फिल्म एडिटर ने 87 की उम्र में ली आखिरी सांस

ब्रिटिश फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर फिल्म एडिटर जॉन ग्रोवर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है.

Credit- ANI
Credit- ANI

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां करोड़ों लोगों को एंटरटेन करने वाली फिल्म ‘जेम्स बॉन्ड’ के एडिटर जॉन ग्रोवर का निधन हो गया है, उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, उनके बेटे टिम ग्रोवर ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बातचीत में यह दुखद खबर शेयर की. उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है.

बीमारी के चलते हुआ निधन

रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन ग्रोवर ने सोमवार को इंग्लैंड के बकिंघमशायर में अपने घर पर आखिरी सांस ली. वह लंबे समय से फिल्म एडिटिंग की दुनिया में काम कर रहे थे और अपने शानदार काम के लिए जाने जाते थे. जॉन ग्रोवर ने जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की छह फिल्मों के साथ काम किया था. इनमें ‘फॉर योर आइज ओनली’, ‘द लिविंग डेलाइट्स’ और ‘लाइसेंस टू किल’ जैसी पॉपुलर फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में उन्होंने मुख्य एडिटर की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके अलावा ‘द स्पाई हू लव्ड मी’, ‘मूनरेकर’ और ‘ऑक्टोपुसी’ जैसी बॉन्ड फिल्मों में भी उनका सपोर्ट रहा.

---विज्ञापन---

‘लैबिरिंथ’ को मानते थे अपनी पसंदीदा फिल्म

जॉन ग्रोवर का करियर काफी लंबा और शानदार रहा. उन्होंने ‘द वाइल्ड गीज’, ‘द सी वुल्व्स’, ‘द फाइनल ऑप्शन’, ‘लाइफफोर्स’ और ‘द फर्स्ट ओलंपिक्स’ जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स पर काम किया. जिम हेन्सन की 1986 में आई फैंटेसी फिल्म ‘लैबिरिंथ’ भी उनके करियर की खास फिल्मों में शामिल थी. ग्रोवर ने इस फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया था.

कुब्रिक को बताया था ‘सनकी’

2016 में एक एडिटिंग कॉन्फ्रेंस के दौरान जॉन ग्रोवर ने मशहूर निर्देशक स्टैनली कुब्रिक के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया था. उन्होंने कुब्रिक को बेहद परफेक्शनिस्ट बताते हुए उनके साथ काम करने के दिनों को याद किया था. ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ‘सनकी’ भी कहा था. फिल्म एडिटिंग में उनके योगदान को देखते हुए अप्रैल में ब्रिटिश फिल्म एडिटर्स संगठन ने उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में रहेंगे जिंदा

बहरहाल, लंबे समय तक इंडस्ट्री को अपनी सेवाएं देने के बाद जॉन ग्रोवर का इस तरह दुनिया छोड़कर जाने से उनके करीबियों से लेकर इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त और फैंस के बीच दुख का माहौल है, लेकिन लोग उन्हें उनके किए गए अच्छे काम के लिए हमेशा याद रखेंगे.

First published on: Oct 01, 2026 01:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola