Bhojpuri Bawal Viral Video: ‘भोजपुरी बवाल’ का हाल ही में रिलीज हुआ प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, शो में पवन सिंह को लेकर हो रही दो अभिनेत्रियों के बीच की बात अब पब्लिक के सामने आ गई है, जहां रानी चटर्जी ने पवन सिंह को लेकर ऐसा दावा किया है, जिस पर आम्रपाली दुबे के रिएक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया है.
क्या है वीडियो क्लिप में ?
दरअसल, वायरल हो रही वीडियो क्लिप में रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे बातचीत करती नजर आ रही हैं. इसी दौरान रानी कहती हैं कि एक ऑर्गनाइजर ने उनसे कहा था कि पवन सिंह भोजपुरी की किसी अभिनेत्री के साथ काम नहीं करना चाहते. रानी के इस दावे के बाद आम्रपाली भी हैरान होती हैं और बातचीत का माहौल मजेदार हो जाता है.

‘नई हीरोइन और नई लड़कियों को कास्ट करो’
रानी चटर्जी आगे बताती हैं कि पवन सिंह कथित तौर पर कहते हैं, ‘नई हीरोइन, नई लड़कियों को कास्ट करो.’ रानी की यह बात सुनकर आम्रपाली दुबे मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘शौकीन हो गए हैं.’ इसके बाद दोनों अभिनेत्रियां जोर-जोर से हंसने लगती हैं.

हालांकि, वायरल क्लिप में पवन सिंह की तरफ से इस दावे पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि वह वास्तव में भोजपुरी अभिनेत्रियों के साथ काम नहीं करना चाहते या यह बातचीत शो के मनोरंजन का हिस्सा है.
पवन सिंह और आम्रपाली की दोस्ती भी चर्चा में
आम्रपाली दुबे और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित सितारों में शामिल हैं और दोनों की दोस्ती भी अक्सर चर्चा में रहती है. यही वजह है कि जब आम्रपाली ने रानी की बात पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया तो यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.
पवन सिंह पर काजल राघवानी भी कर चुकी हैं टिप्पणी
‘भोजपुरी बवाल’ के दिसरे प्रोमो में एक्ट्रेस काजल राघवानी भी पवन सिंह को लेकर बात करती नजर आई थीं. उन्होंने एक कथित किसिंग सीन का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने इसके लिए मना किया था और बाद में पवन सिंह सेट से चले गए थे. हालांकि, इन दावों पर पवन सिंह का पक्ष इस वायरल क्लिप में सामने नहीं आया है.

कब से स्ट्रीम हो रहा शो?
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, जिसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. शो में सितारे अपनी जिंदगी और इंडस्ट्री से जुड़े किस्से शेयर कर रहे हैं. इसी वजह से शो की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं. ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है.