Actress Fire on MeToo Movement Quickly Finished: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस केट ब्लैंचेट एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हमेशा जेनडर इक्वेलिटी पर बात करने वाली दिग्गज एक्ट्रेस केट इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कर्पेट पर अपनी बोल्ड एपेयरेंस के लिए चर्चा में छाई हुईं. एक तरफ 81 साल की केट का रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस ने एक बार फिर #MeToo मुमेंट को जिंदा कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस आंदोलन को हॉलीवुड में बड़ी शांति के शांत के साथ खत्म कर दिया गया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने आखिरी क्या कुछ कहा.

MeToo को जल्दी दबा दिया…
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचीं एक्ट्रेस केट ब्लैंचेट ने एक बार फिर जेनडर इक्वेलिटी बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. कान्स में प्रेस मीट के दौरान ऑस्कर विनर एक्ट्रेस केट ब्लैंचेट ने कहा, ‘#MeToo आंदोलन को इंडस्ट्री में बहुत जल्दी दबा दिया गया. इसे बहुत जल्दी खत्म कर दिया गया, ये सच में मुझे बहुत ही ज्यादा दिलचस्प लगता है. #MeToo ने कई लोगों की सच्ची कहानियों उजागर किया है.’

मैं अभी भी फिल्म सेट…
वैरायटी के अनुसार, केट ब्लैंचेट ने आगे कहा, ‘इस आंदोलन ने न केवल इस इंडस्ट्री में बल्कि सभी इंडस्ट्रीज में महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की एक सिस्टेमेटिक लेयर को उजागर किया है, और अगर आप किसी परेशानी की पहचान नहीं सकते हैं, तो आप उस समस्या का समाधान भी नहीं कर सकते हैं. ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास ऐसा स्टेज नहीं हैं, जहां वो सुरक्षित रूप से खुलकर अपनी बात बोल सकते हैं या कह सकते हैं कि मेरे साथ ऐसा हुआ है. महिलाएं MeToo आंदोलन के जरिए आवाज उठा रही थी, तो उसे क्यों दबा दिया गया? मैं अभी भी फिल्म सेट पर जाती हूं और हर दिन गिनती करती हूं. हर सुबह वहां 10 फीमेल और 75 मेल होते हैं.’