Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

क्या आपके भी नाखूनों में दिख रहे हैं सफेद निशान? जानिए इसका कारण

Nails White Spots : कई बार नाखूनों पर सफेद निशान पड़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि नाखूनों पर सफेद निशान होने का क्या मतलब होता है

Nails White Spots: अक्सर देखने को मिलता है कि नाखूनों पर सफेद निशान पड़ जाते हैं जिनसे कोई परेशानी तो नहीं होती लेकिन ये देखने में अजीब लग सकते हैं। इससे हमे ऐसा लगता है कि कहीं ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण तो नहीं हैं। तो क्या नाखूनों पर सफेद निशान वाकई किसी बीमारी के संकेत हैं या ये सिर्फ एक निशान हैं जिसका स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है? आइए जानते हैं कि नाखूनों पर सफेद निशान होने का क्या मतलब होता है।

नाखूनों पर पाए जाने वाले छोटे-छोटे सफेद निशानों को ल्यूकोनीचिया कहा जाता है। यह तीन प्रकार का होता है-

1. पंक्चुएट
2. लॉन्गिट्यूडिनल
3. ट्रांसवर्स

नाखून केराटिन की दर्जनों परतों से बने होते हैं। यदि इनमें से कोई भी परत क्षतिग्रस्त हो जाए, या दो परतों के बीच हवा बंद हो जाए या दो परतें एक-दूसरे से अलग हो जाएं, तो वह हिस्सा सफेद हो जाता है।

white spots on nails, nails white spots, nails white spots causes, nails white spots reasons, nails white spots diseases

इसलिए नाखूनों पर सफेद निशान हो सकते हैं

पोषक तत्वों की कमी– आहार में जिंक, प्रोटीन और कैल्शियम की कमी के कारण नाखूनों पर सफेद निशान दिखाई दे सकते हैं।

फंगल इन्फेक्शन– कई बार त्वचा गीली होने के कारण भी संक्रमण हो जाता है। त्वचा पर बचा पानी फंगल संक्रमण का कारण बन सकता है, जिसके कारण नाखूनों पर सफेद धब्बे हो सकते हैं।

चोट– किसी प्रकार की चोट के कारण नाखून के तल पर सफेद निशान दिखाई दे सकते हैं। यह चोट किसी भी प्रकार से लग सकती है। जैसे- नाखून चबाने की आदत, उंगली चूसने की आदत आदि।

एलर्जी– नेल पॉलिश या रिमूवर में मौजूद कैमिकल्स से किसी भी प्रकार की एलर्जी के कारण भी नाखूनों पर सफेद निशान पड़ सकते हैं।

मेडिकल परिस्थिति– कभी-कभी अगर नाखूनों पर कुछ अन्य लक्षणों के साथ सफेद निशान भी मौजूद हों तो ये किडनी, लिवर या हृदय संबंधी या एनीमिया जैसी किसी आंतरिक बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है

Latest

Don't miss

उर्फी जावेद को भी पीछे छोड़ चुकी हैं शर्लिन चोपड़ा, इन फोटों को देख मच गई थी हाय तौबा

Sherlyn Chopra Bold Photos: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनका एक्टिंग से कम और विवादों से ज्यादा नाता है। इस लिस्ट में...

Bhojpuri New Song: दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है ‘बिहार में होइ’ गाना, खेसारी लाल यादव ने किया धमाल

Bhojpuri New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को ट्रेडिंग स्टार कहा जाता है क्योंकि...

Bollywood Movies Releasing In October: तेजस से लेकर मिशन रानीगंज तक, थिएटर में एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं ये स्टार्स

Bollywood Movies Releasing In October: बॉलीवुड इंडस्ट्री इस वक्त सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने में लगी हुई है। जनवरी में शाहरुख खान की फिल्म...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here