Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

UP के गांव से निकला लड़का बना हरियाणवी रागनी का सुपरस्टार, सपना चौधरी के साथ बनाई हिट जोड़ी; जानिए पेप्सी शर्मा की पूरी कहानी

हरियाणवी रागनी के मशहूर कलाकार जिसने यूपी के गाजियाबाद से निकलकर हरियाणवी संगीत में बड़ा नाम कमाया, सपना चौधरी के साथ उनकी हिट जोड़ी और नागिन डांस का चर्चित किस्सा. जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी ये कहानी.

---विज्ञापन---

Pepsi Sharma Death: मनोरंजन जगत से आज एक बार फिर दुखद सभर सामने आई है, जहां मशहूर लोक गायक और रागनी कलाकार पेप्सी शर्मा का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके इस तरह से अचानक जाने से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और लाखों फैंस को गहरा सदमा लगा है.

पेप्सी शर्मा का क्या था असली नाम?

पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था. वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पतला गांव के रहने वाले थे. हालांकि उनका जन्म यूपी में हुआ, लेकिन हरियाणवी रागनी और लोक गीतों ने उन्हें ऐसी पहचान दिलाई कि वह पूरे उत्तर भारत में एक बड़े स्टार बन गए. हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और यूपी में होने वाले रागनी कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी ही भीड़ जुटाने के लिए काफी मानी जाती थी.

---विज्ञापन---

क्यों पॉपुलर थे पेप्सी शर्मा?

पेप्सी शर्मा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने टीवी के पॉपुलर शो ‘यह दिल है हिंदुस्तानी’ में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था. उनकी खास पहचान सिर्फ गायकी ही नहीं, बल्कि शानदार स्टेज परफॉर्मेंस और लोक नृत्य भी थे.

सपना चौधरी को दी थी कड़ी टक्कर

रागनी मंच पर सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती थी. दोनों ने कई यादगार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं. साल 2017 में हुमायूंपुर गांव में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पेप्सी शर्मा और सपना चौधरी के बीच नागिन डांस की जुगलबंदी खूब चर्चा में रही थी. कहा जाता है कि उस कार्यक्रम में पेप्सी शर्मा की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस वीडियो को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है.

---विज्ञापन---

परिवार का बड़ा खुलासा

परिवार के अनुसार, पेप्सी शर्मा को बचपन से ही गाने का शौक था. उन्होंने शुरुआत में परिवार से छिपकर स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू किया था. घरवालों को उनकी कला के बारे में तब पता चला, जब उनका एक कार्यक्रम टीवी पर प्रसारित हुआ. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हरियाणवी रागनी की दुनिया में अपना अलग मुकाम बना लिया.

परिवार और फैंस को लगा गहरा सदमा

अपने पीछे पत्नी, 10 साल की बेटी और 7 साल के बेटे को छोड़ गए पेप्सी शर्मा अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके गीत और उनकी यादगार प्रस्तुतियां हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 05:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola