Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस सिंगर से माधुरी दीक्षित की शादी करवाना चाहती थी मां, सिंगर की तरफ से मिला था ये जवाब

इस सिंगर ने माधुरी दीक्षित से शादी के रिश्ते की सालों पुरानी अफवाह पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने खुद बताया कि यह चर्चा कैसे शुरू हुई और इसके पीछे इस एक्ट्रेस का क्या रोल था?

---विज्ञापन---

Madhuri Dixit Marriage Rumours : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और मशहूर गायक Suresh Wadkar को लेकर एक पुरानी चर्चा अक्सर सुर्खियों में लौट आती है. कहा जाता था कि माधुरी के परिवार ने सुरेश वाडकर के घर शादी का रिश्ता भेजा था, लेकिन सिंगर ने उसे ठुकरा दिया था. अब एक बार फिर सुरेश वाडकर ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है और इस अफवाह के पीछे की वजह भी बताई है.

सिंगर का खुलासा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुरेश वाडकर से जब माधुरी दीक्षित के साथ शादी की चर्चाओं पर सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इस अफवाह ने उनका सालों से पीछा नहीं छोड़ा है और हर इंटरव्यू में उनसे यही सवाल पूछा जाता है.

---विज्ञापन---

हंसते हुए सिंगर ने कही ये बात

सिंगर ने हंसते हुए कहा कि अगर माधुरी ने यह सब सुन लिया तो वह उनसे नाराज हो सकती हैं. उन्होंने साफ किया कि माधुरी उनकी बहुत अच्छी दोस्त और सहकर्मी हैं, लेकिन शादी वाली बात को लेकर जो कहानियां बनाई गईं, उनका सच कुछ और ही है.

सिंगर ने बताया इसके पीछे किसका था हाथ?

सुरेश वाडकर के मुताबिक, इस अफवाह को फैलाने में अभिनेत्री और टीवी होस्ट Archana Puran Singh का बड़ा हाथ रहा. उन्होंने बताया कि अर्चना ने कहीं से यह बात सुनकर टीवी पर इसका जिक्र कर दिया था. इसके बाद यह चर्चा इतनी फैल गई कि आज भी लोग उनसे यही सवाल पूछते हैं.

---विज्ञापन---

क्यों हैरान हुईं पत्नी-बेटी?

इंटरव्यू के दौरान सुरेश वाडकर ने एक दिलचस्प बात भी कही. उन्होंने मजाक में कहा कि जब वह उस दौर के ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ थे, तब अगर उनकी शादी माधुरी से हो जाती तो आज उनकी पत्नी पद्मा की जगह माधुरी होतीं. सिंगर की यह बात सुनकर उनकी पत्नी और बेटी भी हैरान रह गईं.

सिंगर को आए थे कई बड़े घरों के रिश्ते

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी और माधुरी के बीच इस विषय पर कभी कोई बातचीत नहीं हुई. सुरेश वाडकर ने बताया कि उस समय उनके परिवार वाले उनके लिए रिश्ते देख रहे थे और अखबारों के मैट्रिमोनियल कॉलम में भी उनका नाम आता था. उन्हें कई बड़े परिवारों से रिश्ते मिलते थे.

---विज्ञापन---

सिंगर का चौंकाने वाला खुलासा

सिंगर का मानना है कि संभव है उस दौर में माधुरी के परिवार की ओर से भी कोई प्रस्ताव आया हो, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं है. फिलहाल, सुरेश वाडकर ने साफ कर दिया है कि सालों से चली आ रही यह कहानी सिर्फ एक चर्चित अफवाह है, जिसका सच आज भी पूरी तरह सामने नहीं आया है.

First published on: Jun 09, 2026 10:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola