Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बस कंडक्टर का बेटा, चॉल में घर… कुछ ऐसी थी प्रणित मोरे की जिंदगी, सलमान खान की डांट ने दिलाया फेम

प्रणित मोरे का स्ट्रगल बस कंडक्टर के बेटे से स्टैंडअप स्टार बनने तक का सफर, फिर सलमान खान की डांट, रोस्ट कॉमेडी और हालिया विवादों की जानें पूरी कहानी.

---विज्ञापन---

Pranit More Life Story: प्रणित मोरे पिछले कुछ वक्त से अपने जोक्स को लेकर नहीं बल्कि उन जोक्स से हुए विवाद को लेकर चर्चा में हैं, जिसपर पहले सोशल मीडिया पर घमासान मचा अब सेलेब्स के रिएक्शन्स ने तो मानों इस कॉन्ट्रोवर्सी में आग में घी का काम किया हो, इस वक्त प्रणित भयंकर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं, इस स्टैंडप-कॉमेडियन की जर्नी.

क्या है मामला?

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे एक बार फिर विवादों के चलते सुर्खियों में हैं. उनके एक हालिया कॉमेडी शो के कुछ हिस्सों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शन देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने उनके कंटेंट पर सवाल उठाए हैं, वहीं कुछ लोग उनके शो के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब प्रणित किसी विवाद का हिस्सा बने हों.

---विज्ञापन---

मुश्किलों से भरा रहा जीवन

मुंबई के दादर की एक साधारण चॉल में पले बढ़े प्रणित मोरे का सफर संघर्षों से भरा रहा है. उनके पिता बस में कंडक्टर थे, लेकिन एक दुर्घटना में चोट लगने के बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी. परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगाने लगी और घर की जिम्मेदारियां बढ़ गईं. उनकी मां टिफिन सर्विस चलाकर परिवार का सहारा बनीं. बाद में पिता ने एक छोटा बिजनेस शुरू किया, लेकिन वह भी सफल नहीं हो पाया.

ऐसे बनाई प्रणित ने पहचान

इन मुश्किल हालातों के बीच प्रणित ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने कार सेल्समैन की नौकरी की और फिर रेडियो जॉकी के तौर पर अपना करियर बनाया. साल 2019 से 2023 तक आरजे के रूप में काम करते हुए उन्होंने लोगों के बीच अपनी पहचान मजबूत की. उनकी बात करने की शैली और हंसाने की कला ने उन्हें जल्दी पॉपुलर बना दिया.

---विज्ञापन---

ऐसे स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में रखा कदम

रेडियो के बाद प्रणित ने स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और यहीं से उनकी असली पहचान बनी. परिवार, मिडिल क्लास लाइफ, रिश्तों और रोजमर्रा की घटनाओं पर आधारित उनके जोक्स दर्शकों को पसंद आए. उनके स्टैंडअप स्पेशल ‘बाप को मत सिखा’ और ‘बैक बेंचर्स’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

कई फिल्मी सितारों को किया रोस्ट

हालांकि, प्रणित को सबसे ज्यादा चर्चा तब मिली जब उन्होंने कई फिल्मी सितारों को रोस्ट करना शुरू किया. इसी दौरान सलमान खान पर किए गए कुछ जोक्स भी काफी वायरल हुए. बाद में सलमान ने एक मंच पर उन्हें सलाह देते हुए कहा था कि पहचान बनाने के लिए किसी को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं होती.

---विज्ञापन---

कॉमेडी से ज्यादा विवादों में घिरे प्रणित!

आज प्रणित मोरे सोशल मीडिया और स्टैंडअप कॉमेडियन का बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी कॉमेडी को लेकर बहस भी लगातार जारी रहती है. एक तरफ उनके लाखों फैंस हैं, तो दूसरी तरफ उनके विवादित और सीमा लांघने वाले जोक्स की आलोचना करने वालों की भी कमी नहीं है. यही वजह है कि प्रणित अक्सर अपनी कॉमेडी से ज्यादा उससे जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं.

First published on: Jun 11, 2026 06:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola