---विज्ञापन---

Nail Paint Apply Tips: नेल्स को बेस्ट और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए ऐसे लगाएं नेल पेंट, बढ़ जाएगी सुंदरता

Nail Paint Apply Tips: लंबे सुंदर और नेल पेंट लगे हुए नाखून खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। बहुत सी महिलाओं को सजे हुए नेल्स बेहद पसंद होते हैं और इसके लिए वो पार्लर में जाकर नेल आर्ट बनाते हैं। लेकिन अधिकतर महिलाएं घर पर ही नेल पेंट की मदद से अपने नेल्स की […]

Nail Paint Apply Tips, How To Apply Nail Paint, Beauty Tips, Fashion Tips, Nail Art Tips

Nail Paint Apply Tips: लंबे सुंदर और नेल पेंट लगे हुए नाखून खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। बहुत सी महिलाओं को सजे हुए नेल्स बेहद पसंद होते हैं और इसके लिए वो पार्लर में जाकर नेल आर्ट बनाते हैं। लेकिन अधिकतर महिलाएं घर पर ही नेल पेंट की मदद से अपने नेल्स की खूबसूरती को एन्हांस करती हैं।

लेकिन कुछ महिलाओं को नेल सजाने का तो बहुत शौक होता है लेकिन उन्हें ठीक तरीके से नेल पेंट लगाने का तरीका नहीं पता होता। आज के आर्टिकल में हम नेल पेंट लगाने के कुछ बेहद आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने नाखूनों को चुटकियों में अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं उन खास टिप्स के बारे में जो आपके और हमारे बहुत काम आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मानसून में लॉन्ग लास्टिंग मेकअप करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

सबसे पहले नेल पेंट रिमूव करें  Nail Paint Apply Tips

जब आप अपने नेल्स को सजाने के लिए नेल पेंट लगाने जा रहे हों तो सबसे पहले पुरानी नेल पेंट को रिमूव कर लें। इसके लिए आप नॉन एसीटोन नेल रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती है। बता दें कि एसिटोन युक्त रिमूवर से नेल पेंट छुड़ाने पर नाखून ड्राई हो जाते हैं।

जब नेल पेंट रिमूव कर लें तो उसके बाद नारियल के तेल या बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज कर लें। इससे नाखूनों का नमी बरकरार रहती है और वो चमकदार भी बनते हैं।

बेस्ट क्वालिटी का नेल पेंट लगाएं

अपने नाखूनों को सजाने के लिए सस्ते नेल पेंट न लें इससे वो बेकार बेजान और पीले पड़ जाते हैं। ऐसे में नेल पेंट खरीदते समय अच्छी क्वालिटी का ध्यान रखें। ये लॉन्ग लास्टिंग भी होते हैं और आपके नाखूनों के लिए अच्छे भी होते हैं।

बेसकोट करें अप्लाई

नेल पेंट लगाने से पहले बेसकोट अप्लाई जरूर करें। इससे नाखून पीले और ड्राई नहीं होंगे, और चमक भी फीकी नहीं पड़ेगी।

कैसे अप्लाई करें नेल पेंट  Nail Paint Apply Tips

जब आप नेल पेंट लगा रहे हों तो इस बात का ध्यान रखें कि ब्रश को सही डायरेक्शन में रखें।  इससे नेल पॉलिश स्मूद और फाइन नजर आएगी। साथ ही नाखूनों को बेस्ट हाईलाइट करने के लिए नेल पेंट को डबल कोट में लगाएं।

यह भी पढ़ें:लिपस्टिक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान मिलेगा गॉर्जियस लुक

वैसलीन करें अप्लाई

अक्सर नेल पेंट लगाते समय ये नाखुनों से बाहर फैल जाती है। ऐसे में आप नेल पेंट लगाने से पहले नाखूनों के आस-पास वैसलीन अप्लाई कर लें। ऐसा करने से फैली हुई नेल पेंट आसानी से साफ हो जाएगी।

First published on: Jul 02, 2023 07:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.