---विज्ञापन---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा होंगे आमने-सामने, उठने वाला है इतने बड़े राज से पर्दा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का फेमस टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को अक्षरा-अभिमन्यु का रोल बेहद ही पसंद आ रहा है। आए दिन फैंस शो के लेटेस्ट एपिसोड का इंतजार करते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं […]

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का फेमस टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को अक्षरा-अभिमन्यु का रोल बेहद ही पसंद आ रहा है। आए दिन फैंस शो के लेटेस्ट एपिसोड का इंतजार करते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं शो के अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में-

आरोही को पता चलेगी अबीर का सच (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

दरअसल शो इन दिनों काफी ट्विस्ट एंड टर्न से भरा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल आरोही को अबीर का सच पता चल गया है और अब अपकमिंग एपिसोड में एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, जिसमें अभिमन्यु के सामने अबीर का सच आएगा।

बता दें कि अपकमिंग एपिसोड में अभिनव अक्षरा को वो लेटर देगा जिसे पढ़ने के बाद ही अक्षु अबीर को देती है। अबीर भी अपने डॉक मैन का लेट देखकर खुश हो जाता है। दूसरी तरफ बिरला हाउस में मंजरी अभिमन्यु को समझाती है कि वह जितना अबीर के लिए कर सकता था उसने किया है।

अभिमन्यु को पता चलेगा सच

अब इस शो में एक और जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। बीती रात शराब के नशे में अभिनव अभिमन्यु को बताता है कि उसे दुख है कि वह एक पिता को बेटे से दूर कर रहा है। यह बात अभिमन्यु को याद आते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह तुंरत कार से अस्पताल की तरफ भागता है क्योंकि वहां पर अबीर का बर्थ सर्टिफिकेट रखा हुआ है। रास्ते में अभिमन्यु अपनी और अबीर की सारी पुरानी बातों को जोड़ता है, जिससे उसे यकीन हो जाता है कि वही अबीर का पिता है।

आमने-सामने होंगे अक्षरा-अभिमन्यु

वहीं दूसरी तरफ अक्षरा बिरला अस्पताल पहुंच जाती है और वह यहां से अबीर का आखिरी फाइल भी लेकर निकल जाती है। तभी वहां अभिमन्यु पहुंचता कुछ वक्त के बाद दिखाई देगा कि अभि अक्षु से चिल्लाकर फाइल मांगता है, लेकिन वह ऐसा नहीं करती और कहती है, ‘तुम अबीर के अब डॉक्टर नहीं हो।’ इस पर अभिमन्यु भी ऊंची आवाज करके बोलता है, ‘मैं अबीर का डॉक्टर भी हूं और पिता भी।’ ये बात सुनकर अक्षरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

अब देखना होगा की इस लेटेस्ट ट्विस्ट से फैंस की दिलचस्पी इस शो में किस कदर बढ़ने वाली है। फिलहाल शो आए दिन फैंस को एक से बढ़कर सरप्राइज दे रहा है और काफी पसंद भी किया जा रहा है।

First published on: Apr 21, 2023 06:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.