Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

YRF ने भी कर डाली ‘धुरंधर’ की तारीफ, बताया मील का पत्थर, रणवीर सिंह-आदित्य धर ने किया रिप्लाई

Yash Raj Films praises director Aditya Dhar's film Dhurandhar: रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गजों से इसे खूब सराहा भी जा रहा है. इसी कड़ी में अब यश राज फिल्म्स यानी YRF ने भी फिल्म की तारीफ की है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 35

Yash Raj Films praises director Aditya Dhar’s film Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास बना रही है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को अब महीनेभर से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसकी रफ्तार अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है. आदित्य धर के डायरेक्शन में तैयार इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को विश्व स्तर पर सराहा जा रहा है. कमाई के मामले में फिल्म हर एक को पीछे छोड़ रही है. धुरंधर ने वर्ल्डवाइड अबतक 1247 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म अब हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है, जिसने पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया है. इसकी कहानी और स्टारकास्ट को लगातार सराहा जा रहा है. इसी कड़ी में यशराज फिल्म्स (YRF) ने भी फिल्म की तरतीफ की है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए YRF ने ‘धुरंधर’ को हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर बताया है. इसपर डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह ने रिप्लाई भी किया.

YRF ने ‘धुरंधर’ को बताया मील का पत्थर

धुरंधर की तारीफ करते हुए YRF ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘धुरंधर’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी भाषा की भारतीय फिल्म बन गई है. यह एक फिल्म नहीं है… यह भारतीय सिनेमा के मील का पत्थर है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा.’ आगे फिल्म के मेकर्स को बधाई देते हुए YRF ने लिखा, ‘जहाज के कप्तान की तरह आदित्य ने अपने मकसद की साफगोई दिखाई, बिना डरे कहानी सुनाने का साहस दिखाया और बेहतरीन काम करने का पक्का इरादा रखा. इससे भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मानक स्थापित हुआ है.फिल्म के हर कलाकार और तकनीशियन को धन्यवाद. हमें ऐसा सिनेमा देने के लिए धन्यवाद जो हमें रचनात्मक उत्कृष्टता की खोज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. असली धुरंधर वही लोग हैं जिन्होंने फिल्म के विचार को बड़े पर्दे पर इतने जोरदार और शानदार तरीके से प्रस्तुत किया.’

रणवीर सिंह-आदित्य धर ने जताया आभार

बता दें कि फिल्म के लीड स्टार रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत YRF की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी, जिसका बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली थी. ऐसे में YRF की ये पोस्ट देखकर रणवीर सिंह इमोशनल हो गए. YRF की इस सराहना पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, ‘प्यारी अल्मा मेटर’, ‘मैं हमेशा आपको गर्व महसूस कराना चाहता था.’ धुरंधर के डायरेक्शन आदित्य धर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आदित्य ने YRF की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद @yrf यश जी की फिल्में ‘दीवार’, ‘डर’ जैसी फिल्में देखकर मेरा बचपन बीता, और इनसे मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा! ये बात ज्यादा लोगों को नहीं पता, लेकिन मुझे अपना पहला ब्रेक YRF से ही मिला था, काबुल एक्सप्रेस के लिए गीतकार के तौर पर! आज उस कंपनी से इतनी सराहना पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिसकी प्रतिष्ठित फिल्मों ने भारतीय फिल्म निर्माताओं और सिनेमा प्रेमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित और पोषित किया है. इससे हमारा संकल्प और मजबूत होता है कि हम सीमाओं को तोड़ते रहें और उद्देश्य, साहस और दृढ़ विश्वास के साथ कहानियां सुनाते रहें. आपकी उदारता और प्रेम के लिए हार्दिक धन्यवाद.’

---विज्ञापन---

अब धुरंधर 2 का इंतजार

धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब महीना बीत रहा है, लेकिन फिल्म की रफ्तार अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही. फिल्म के लीड रोल में शामिल रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. ये फिल्म एक जबरदस्त स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें भारतीय सेना का एक जासूस पाकिस्तान के लियारी इलाके में आतंकवाद के खिलाफ एक गुप्त मिशन पर जाता है. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं. बता दें मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है. ऐसे में इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच खलबली मची हुई है, जो 19 मार्च को रिलीज होनी है.

First published on: Jan 07, 2026 05:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो