Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 59 मिनट की वो फिल्म, जिसने 36 साल पहले की थी 27 करोड़ कमाई, यश चोपड़ा ने कर्ज में होकर बनाई थी फिल्म

Sridevi, Vinod Khanna, Rishi Kapoor Chandni Movie: यश चोपड़ा की 36 साल पहले रिलीज हुई इस कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. आइए जानते हैं इस फिल्म का नाम

Sridevi, Vinod Khanna, Rishi Kapoor Chandni Movie
यश चोपड़ा ने कर्ज में होकर बनाई थी फिल्म (photo source- X)

Sridevi, Vinod Khanna, Rishi Kapoor Chandni Movie: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनके लिए डायरेक्टर को कर्ज उठाना पड़ा है. कई बार मेकर्स को भी फिल्म की सफलता पर शक रहता है, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो धमाकेदार कमाई कर सभी को गलत साबित कर देती है. आज हम आपको एक ऐसी ही कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे यश चोपड़ा ने कर्ज में होने के बाद भी बनाने का फैसला किया था.

फिल्म का नाम

हम यश चोपड़ा की जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम ‘चांदनी’ है जो साल 1989 में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक फिल्म में श्रीदेवी, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था. शुरुआत में सभी को फिल्म की सफलता पर शक था, यहां तक कि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म को लेने से साफ इनकार कर दिया था. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. सिर्फ 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे. इस फिल्म के बाद श्रीदेवी का चूड़ीदार कुर्ता और लेहरिया दुपट्टा वाला लुक उस समय फैशन ट्रेंड बन गया था.

---विज्ञापन---

यश चोपड़ा पर था कर्ज का दवाब

साल 1988 में यश चोपड़ा ने ‘विजय’ और ‘फासले’ जैसी फिल्में डायरेक्ट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पा रही थी. इन फिल्मों के असफलता से यश चोपड़ा काफी निराश हो गए थे. उस वक्त उनपर कर्ज का काफी दवाब था. इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो ऐसी फिल्म तैयार करेंगे जो उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित होगी. चूंकि रोमांटिक फिल्में उनका जॉनर थीं, इसलिए इसी के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला लिया और ‘चांदनी’ बनाई जो सुपरहिट साबित हुई. इसे आप ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर देख सकते हैं.

First published on: Oct 21, 2025 06:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो