Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह? जो छिपाए रहते हैं अपना चेहरा, अब दिशा पाटनी संग डेटिंग की हो रही चर्चा!

दिशा पाटनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह के हाथों में हाथ डाले नजर आ रही हैं. लेकिन जो लोग उनके गाने सुनते हैं वह जानते हैं कि तलविंदर कौन हैं. हालांकि वह हमेशा ही मास्क लगाए रहते हैं और उसके पीछे क्या वजह है. चलिए जानते हैं.

---विज्ञापन---

Talwinder Singh, Disha Patani
Talwinder Singh, Disha Patani

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं, एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह के साथ नजर आ रही हैं. इसके बाद ही दोनों की डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. यह वीडियो नुपुर सेनन की शादी का है. जहां पर दिशा पाटनी अपनी दोस्ती मौनी रॉय और उनके पति सूरज के साथ पहुंची थी. तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं तलविंदर सिंह जो दिशा पाटनी संग डेटिंग को लेकर खबरों में बने हुए हैं.

तलविंदर के हाथों में हाथ डाले नजर आईं दिशा

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह नुपुर सेनन की शादी का है. इस वायरल वीडियो में दिशा पाटनी तलविंदर के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान दोनों ही मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार है जब सिंगर तलविंदर को किसी ने बिना मास्क के देखा है, वरना वो हमेशा ही अपना चेहरा मास्क से छिपा कर रखते हैं. उनके इस अपीयरेंस से सभी लोग हैरान हैं और तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं. साथ ही लोगों ने दिशा और तलविंद की डेटिंग की बातें भी शुरू कर दी हैं. हालांकि कपल ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.

---विज्ञापन---

कौन हैं पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह

तलविंदर एक फेमस पंजाबी सिंगर है. 23 नवंबर 1997 को जन्मे तलविंदर सिंह सिद्धू भारतीय सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. वह हर तरह के गाने गाते हैं. वह हिप पॉप, ट्रैप, लो फाई, बूम बै, ड्रिल और सिंथ पॉप का अनोखा फ्यूजन उनके गानों में सुनने को मिलता है. पंजाब और सैन फ्रांसिस्को के बीच पले बढ़ तलविंदर के गाने में पंजाब का रंग और विदेशी झलक सीधे तौर पर दिखती है.

क्यों पहने हैं तलविंदर सिंह मास्क

अगर आप उनके गाने सुनते हैं, तो जरूर जानते होंगे कि वह हमेशा कंकाल वाला मास्क पहनते हैं. ऐसे तो यह एक तरह से अनोखा स्टाइल लगता है लेकिन इसके पीछे एक सच्चाई छिपी है. इस मास्क के पीछे गहराई, इमोशन और विचारशील सोच छिपी है. सिंगर की खास पहचान उनके गानों के अलावा उनका कंकाल मास्क भी है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने उनके चेहरे को छिपाने की वजह पूछी थी. जिसके पीछे की वजह यह है कि उनके गाने सुनने वाले दर्शक सीधे उनकी भावनाओं, दर्द और सच्चाई से जुड़ें. मास्क पहनने से उनकी बाकी पहचान पीछे रह जाती है, लेकिन उनके गाने लोगों के दिल में बस जाते हैं. तलविदंर का कहना है कि जब चेहरा सामने आता है, तो लोग कलाकार को जज करने लगते हैं. उसकी शक्ल, उसकी पर्सनैलिटी, उसकी इमेज के आधार पर. मास्क पहनकर वह इन सीमाओं से परे हो जाते हैं. सिंगर का कहना है कि अंदर से हर इंसान एक जैसा होता है, चेहरा, नाम शोहरत, पहचान और अहंकार ये सब अस्थायी है. कंकाल मास्क की असली सच्चाई ये है कि इंसान की सही पहचान उसके विचार, भावनाएं और संवेदनशीलता हैं न कि उसका चेहरा.

---विज्ञापन---

यह भी पढें- Prashant Tamang के अंतिम संस्कार में फूट-फूट कर रोती दिखीं पत्नी, नन्ही बच्ची का हुआ ऐसा हाल

First published on: Jan 13, 2026 08:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola