Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है गीता भारद्वाज… रातोंरात बदला उर्फी जावेद का धर्म, सामने आई सच्चाई

Urfi Javed: उर्फी जावेद ऐसे तो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं. हालांकि इन दिनों वह धर्म बदलने को लेकर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि उन्हें इस्लाम धर्म से निकाल दिया है. इन खबरों को लेकर अब उर्फी ने रिएक्ट किया है.

---विज्ञापन---

Urfi Javed
Urfi Javed

Urfi Javed: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं. वह अक्सर ही अपने अजीबो गरीब फैशन सेंस को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. हालांकि इन दिनों खबरें आ रही हैं कि उर्फी जावेद ने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया है. इन खबरों के बीच अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है और बताया है कि उसमें कितनी सच्चाई है. बता दें कि उर्फी जावेद ने अपना रिएक्शन तब दिया है, जब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया था कि मुस्लिम समाज ने फैसला लिया है कि और उर्फी को इस्लाम से बाहर कर दिया जाए .

उर्फी जावेद ने वायरल खबर पर किया रिएक्ट

दरअसल, हाल ही में एजेंसी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उर्फी जावेद ने उनको लेकर चल रही खबरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया की खबरों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा, “मैंने खुद बहुत पहले ही धर्म छोड़ दिया था. अब ये सब कौन बना रहा है?अपना नाम गीता भारद्वाज किए जाने की खबरों पर उर्फी ने कहा, ” किसने कहा ये? ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है. ये लोग खुद बातें बना रहे हैं. मैं किसी धर्म को नहीं मानती. मैं नास्तिक हूं. तो आप मुझे कहां से निकालोगे? जिस जगह पर मैं पहले से ही हूं नहीं, वहां से कैसे निकालोगे.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि 31 जनवरी को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो पोस्ट किया था और इसमें उन्होंने दावा किया था कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाल दिया है और अब उन्हें गीता भारद्वाज कहा जाएगा. इसके साथ ही फैजान ने ये भी कहा है कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाले जाने का फैसला तब लिया है, जब एक्ट्रेस ने लगातार मुस्लिम कम्युनिटी का अपमान किया है. इसी कारण उन्हें कम्युनिटी से अलग कर दिया गया है.

इस शो का हिस्सा हैं उर्फी जावेद

वह इन दिनों ‘एमटीवी स्पिलट्सविला एक्स 6 में उर्फी जावेद नजर आ रही हैं. इन दिनों वह शो के कंटेस्टेंट को निया शर्मा के साथ जज कर रही हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर आया सौरभ शुक्ला का रिएक्शन, मस्तानी को दे डाली ये सलाह

First published on: Feb 01, 2026 12:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola