Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर आया सौरभ शुक्ला का रिएक्शन, मस्तानी को दे डाली ये सलाह

दीपिका पादुकोण को बीते साल फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड की थी. इसी डिमांड को लेकर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया था. वहीं, अब एक्टर सौरभ शुक्ला ने भी अपनी राय दी है.

---विज्ञापन---

Sourabh Shukla-Deepika Padukone
Sourabh Shukla-Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. वह हमेशा ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. बीते दिनों दीपिका ने एक फिल्म के लिए आठ घंटे शिफ्ट की मांग की थी, लेकिन इस डिमांड से फिल्म इंडस्ट्री में एक बहस छिड़ गई. किसी ने दीपिका की इस मांग को सही ठहराया तो कुछ लोगों ने इसे गलत बताया. वहीं, अब इस मामले में दिग्गज एक्टर सौरभ शुक्ला ने भी अपनी राय दी है. उन्होंने एक्ट्रेस को एक सलाह दे डाली. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

सौरभ ने दीपिका को दी ये सलाह

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में दिग्गज एक्टर सौरभ शुक्ला ने दीपिका के 8 घंटे की डिमांड पर अपनी बात कही है. उन्होंने कहा, “आठ घंटे की शिफ्ट हमेशा सही नहीं होती है. समय से ज्यादा काम पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि,” मुझे लगता है कि अगर आप फ्लो में है, तो आप अपने काम के घंटे से आधा या एक घंटा ज्यादा काम कर लेते हैं, तो इसके लिए शिकायत नहीं करनी चाहिए. क्योंकि मोल भाव में आपको बहुत ज्यादा मिल रहा है. उस सोच की निरंतरता और उस फ्लो की निरंतरता आपको मिल रही है.

---विज्ञापन---

सौरभ ने 8 घंटे की शिफ्ट पर कही ये बात

एक्टर ने आगे कहा, “काम का टाइम लिमिट और शिफ्ट के फिक्स्ड घंटे होने चाहिए लेकिन यही अहम चीज नहीं है. आप जो चीज बना रहे हैं या जो काम कर रहे हैं वो ज्यादा जरूरी है. काम के समय घड़ी देखते हैं और कहते हैं अरे 6 बज गए या 8 बज गए हैं, मुझे घर जाना है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. हमें घड़ी पर ध्यान देने के बजाय उस काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जो कर रहे हैं.

इस कारण दीपिका को फिल्म से किया था बाहर

बता दें कि बीते साल दीपिका पादुकोण को प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट में नजर आने वाली थीं, लेकिन उन्हें मूवी से आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड के कारण बाहर कर दिया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-Ram Charan दूसरी बार बने पिता, बिजनेसवुमन पत्नी Upasana ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

First published on: Feb 01, 2026 10:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola