Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बॉर्डर 2’ देखने का बना रहे प्लान? ये स्कीम आएगी काम, जानें पूरी डिटेल

Border 2: अगर आप भी सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' देखना का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. इस स्कीम की मदद से आप बहुत ही सस्ते दाम ये फिल्म सिनेमाघरों में एंजॉय कर सकते हैं.

Border 2: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रिलीज होते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. गणतंत्र दिवस के मौके पर आई ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इसकी कहानी और स्टारकास्ट ने हर किसी का डिल जीत लिया है. बॉर्डर 2 ने अपने रिलीज के मात्र 3 में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर आप भी ये फिल्म देखना चाह रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. एक ऐसी स्कीम, जिसकी मदद से आप बहुत सस्ते में ये फिल्म सिनेमाघरों में एंजॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

क्या है ये स्कीम?

जी अगर आप भी बॉर्डर 2 देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मंगलवार के दिन इसे देखने जाएं. इस दिन ये फिल्म आपको सिर्फ 130 रुपये में देखने को मिल जाएगी. इस तरह मात्र 130 रुपये में ये फिल्म आप सिनेमघरों में एंजॉय कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा

बात करें बॉर्डर 2 की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में तैयार ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही हैं. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. इसकी कहानी और स्टारकास्ट को खूब सराहा जा रहा है. तीन दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 129.89 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. इसने पहले दिन 32.10 करोड़, दूसरे दिन 40.59 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 57.20 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है.

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज हुई बॉर्डर 2 इस फिल्म को कमाई के मामले में और भी बढ़त मिल सकती है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और भी शानदार होने वाली है. इसका बजट लगभग 275 करोड़ रुपये है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा इसमें मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और परमवीर चीमा जैसे शानदार कलाकार लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2026 08:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola