Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे कोरियोग्राफर, इलाज के लिए नहीं पैंसे, दलजीत कौर ने मांगी मदद

टीवी एक्ट्रेस दिलजीत कौर और एक्टर शालीन भनोट के नच बलिए कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह इस समय मुश्किल वक्त से जूझ रहे हैं। कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह ब्रेन स्टोक से पीड़ित हैं और उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी है।

---विज्ञापन---

Dalljiet Kaur
Dalljiet Kaur

टीवी एक्ट्रेस दिलजीत कौर अचानक सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वो अपनी वजह से नहीं बल्कि अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आई हैं। दिलजीत कौर और उनके पूर्व पति शालीन भनोट ने नच बलिए में हिस्सा लिया था, तब उनके कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह थे। दिलजीत और शालीन ने वो शो जीता था। मगर अब अभिमन्यु सिंह ब्रेन स्टोट से जूझ रहे हैं और उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है, ऐसे में दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके लिए आर्थिक मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें: 4 महीने बाद श्रद्धा आर्या ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, तस्वीरें देख लोग बोले- माशाअल्लाह

---विज्ञापन---

ब्रेन स्टोट से जूझ रहे दिलजीत कौर

टीवी एक्ट्रेस दिलजीत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने नच बलिए कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हॉस्पिटल बेड पर गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि कोरियोग्राफर ब्रेन स्टोक से जूझ रहे हैं

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस मांगी आर्थिक मदद

दिलजीत ने कोरियोग्राफर के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यह एक मशहूर कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह हैं जिन्होंने हमें नच बलिए जिताया। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और हम सभी अपनी पूरी क्षमता से उनके परिवार की जान बचाने में मदद कर रहे हैं लेकिन उनका इलाज बहुत महंगा है और हमें तत्काल धन जुटाने की जरूरत है। कृपया उनके लिए दिए गए बैंक खाते में जो भी हो सके भेज दें।’

---विज्ञापन---

बड़े स्टार्स के साथ कर चुके हैं काम

अभिमन्यु सिंह एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं और कई शोज और इवेंट में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। अभिमन्यु सिंह की बात करें तो उन्होंने दिलजीत कौर के अलावा, काम्या पंजाबी, दीपिका नागपाल, धीरज धूपर और यशा रूघानी जैसे कई पॉपुलर टीवी स्टार्स के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें: The Bhootnii Trailer: वर्जिन ट्री की भूतनी बनी मौनी रॉय, सनी सिंह की कॉमेडी देख हो जाएंगे लोट-पोट

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2025 05:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola