Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

म्यूजिक इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, फेमस सिंगर वोल्कन कोनक ने ली अंतिम सांस

संगीत प्रेमियों के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। फेमस तुर्की सिंगर वोल्कन कोनक का निधन हो गया है जिससे उनके फैंस शोक में डूबे हैं।

---विज्ञापन---

तुर्की के फेमस सिंगर वोल्कन कोनक का निधन हो गया है। अपनी मौत के दौरान वह साइप्रस में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। पहले वह मंच पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हैं और उनकी आत्मा को शांति देने के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कैसे हुई सिंगर की मौत?

‘हिन्दुस्तान’ की रिपोर्ट के मुताबिक 30 मार्च, 2025 की रात कोनक साइप्रस में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनको फामागुस्टा स्टेट हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 112 आपातकालीन सेवा को रात 11:23 बजे सूचना मिली। मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर 40 मिनट तक सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 25 मिनट तक इलाज किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रात 12:42 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

---विज्ञापन---

अंकारा के मेयर ने दी श्रद्धांजलि

वोल्कन कोनक की मौत के बाद अंकारा के मेयर मंसूर यावस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, “उत्तर का बेटा चला गया, उनकी शक्तिशाली आवाज, जिसने हमारे दिलों को छू लिया, और उनके गीत, जो काले सागर की हवाओं की तरह बहे, अब हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे।”

यह भी पढे़ं:  OTT पर मचेगा धमाल! अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी 6 बड़ी फिल्में और सीरीज

---विज्ञापन---

फैंस में शोक की लहर

वोल्कन कोनक तुर्की के फेमस सिंगर में से एक थे। उनके जानें से म्यूजिक इन्डस्ट्री के साथ ही उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढे़ं: ‘सिकंदर’ के आगे इस फिल्म ने की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी काटा गदर

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2025 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola