Top 5 Expensive South Actresses: कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हैं। वो भी मेल एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर साई पल्लवी तक शामिल हैं। करोड़ों में कमाई करने वाली ये एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। वहीं इनकी एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक के फैंस कायल हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
साई पल्लवी
साई अपने सिंपल लुक्स और अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। अपनी लेटेस्ट मूवी ‘थांडेल’ में साई ने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में उन्होंने 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Udit Narayan किसिंग कंट्रोवर्सी का मजाक उड़ाने के बाद Farah Khan ने किसे किया Kiss? वीडियो हुआ वायरल
अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने ‘बाहुबली’ और ‘अरुंधति’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस ने इन मूवीज में अपनी एक्टिंग के लिए 3-6 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
रश्मिका मंदाना
नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका के लुक्स के भी फैंस दीवाने हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिल पर अलग ही छाप छोड़ी है। हाल ही में उनकी लेटेस्ट मूवी छावा सिनेमाघरों में बवाल काट रही है। इसमें उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस प्रति फिल्म के लिए 10 करोड़ चार्ज करती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
त्रिशा कृष्णन
त्रिशा भी बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। वो साउथ सिनेमा में जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिल पर छा चुकी हैं। वो प्रति फिल्म के 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नयनतारा
तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने वाली नयनतारा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने शाहरुख खान की जवान मूवी में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई। आज वो हिंदी सिनेमा में भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वो अपनी एक फिल्म के 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Kashmera Shah जैसी वाइफ चाहते हैं अभिषेक, Laughter Chefs में एक्टर की बात सुन कृष्णा भी शॉक्ड