Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

इसलिए Border 2 के गाने बनाने से जावेद अख्तर ने किया इनकार

Border 2 Song: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म 23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. फिल्म का नया गाना इन दिनों हर जगह छाया हुआ है. वहीं अब जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के गाने लिखने से मना कर दिया था.

Border 2 Song: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही रिलीज होने को तैयार है. ऐसे में फिल्म को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. इस फिल्म का नया गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं इस बीच लिरिसिस्ट और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने ये खुलासा किया कि उन्होंब इस फिल्म के गाने लिखने से इनकार कर दिया था. जावेद अख्तर ने हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में पुराने गानों के इस्तेमाल होने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि रीमेक के चलते उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया. जावेद अख्तर ने गाने रीक्रिएट किए जाने को क्रिएटिविटी की कंगाली कहा है.

इसलिए जावेद अख्तर ने मना कर दिया बॉर्डर 2 सॉन्ग

दरअसल हाल ही में जावेद अख्तर ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (मेकर्स ने) मुझसे फिल्म (बॉर्डर 2) के लिए गाने लिखने को कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया. मुझे सच में लगता है कि यह सूझ-बूझ और क्रिएटिव दिवालियापन जैसा है. आपके पास एक पुराना गाना है जो अच्छा चला, और आप उसमें कुछ जोड़कर उसे फिर से रिलीज करना चाहते हैं? नए गाने बनाइए, नहीं तो यह स्वीकार कीजिए कि आप उसी स्तर का काम अब नहीं कर सकते.’

---विज्ञापन---

जावेद अख्तर को रीमेक से चिढ़

इस विषय पर आगे जावेद अख्तर ने कहा, ‘जो बीत गया, ‘उसे बीत जाने दीजिए. उसे फिर से दोहराने की क्या जरूरत है? हमारे सामने भी पहले एक फिल्म थी, हकीकत (1964). उसके गाने भी कोई आम नहीं थे. चाहे ‘कर चले हम फिदा’ हो या ‘मैं ये सोचकर उसके दर से उठा था’, ये सभी शानदार गाने थे. लेकिन हमने उन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं किया. हमने नए गाने लिखे, बिल्कुल अलग गाने बनाए, और लोगों को वे भी पसंद आए.’

आगे फटकार लगते हुए जावेद अख्तर ने कहा, ‘अब आप फिर से एक फिल्म बना रहे हैं, तो नए गाने बनाइए. अतीत पर क्यों निर्भर रहना? ऐसा करके आप खुद मान रहे हैं कि अब हम वैसा काम नहीं कर सकते. फिर हम बस बीते हुए गौरव के सहारे ही जीते रहेंगे.’

23 जनवरी को रिलीज हो रही हैं बॉर्डर 2

बात करें फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की तो ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है. इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. बॉर्डर फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म को जेपी दत्ता ने बनाया था. ऐसे में अब देखना होगा कि इसका सीक्वल कितना कामयाब होता है. फिल्म में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 20, 2026 04:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola