Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Vvaan Box Office Collection Day 6: रिलीज के छठे दिन ‘द वन’ ने कितनी कमाई की? जानें सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म का कलेक्शन

The Vvaan Box Office Collection Day 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. जानें फिल्म के अब तक का कलेक्शन

The Vvaan Box Office Collection Day 6
The Vvaan Box Office Collection Day 6

The Vvaan Box Office Collection Day 6: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हनुमान अंश और ‘मिर्जापुर द मूवी’ जैसी फिल्मों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है. हाल ही में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ को भी शुरुवाती दिनों में खूब पसंद किया गया. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए फिल्म का कलेक्शन जानते हैं.

छठे दिन की कमाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को दर्शकों से पहले हफ्ते में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. आज यानी 30 सितम्बर बुधवार को अपने रिलीज के छठे दिन फिल्म ने अब तक ₹3.52 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹57.60 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹48.37 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. जल्द ही फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है.

---विज्ञापन---

बीतें 5 दिनों की कमाई

द वन में में छठ पूजा की खास झलक दिखाई गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वीकेंड पर शानदार कमाई के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट जरूर आई है, लेकिन फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब हो रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ और दूसरे दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 14.35 करोड़ का कलेक्शन किया. फिर चौथे दिन 5.25 करोड़ और पांचवे दिन 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

‘द वन’ की कहानी

‘द वन’ में सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहता है. ऋषि अपनी पत्नी ममता के साथ बिहार में अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. गांव में वन देवी का मंदिर का, जहां सूर्यास्त के बाद जाना मना है. हालांकि ऋषि इन सब बातों पर विश्वास नहीं करता होता और वो वन के रहस्यों को जानने की कोशिश करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 10:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola