Sunday, 27 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Vvaan Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने आते ही मचाया धमाल, पहले दिन करोड़ों में हुई कमाई

The Vvaan Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन' ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की है. अंजलि अरोड़ा की फिल्म को पछाड़ते हुए इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई दर्ज की है.

The Vvaan Box Office Collection Day 1
The Vvaan Box Office Collection Day 1

The Vvaan Box Office Collection Day 1: भारतीय लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं पर बेस्ड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की मच-अवेटेड फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) ने आखिरकार सिनेमाघरों में ग्रैंड एंट्री मार ली है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाते हुए करोड़ों का शानदार बिजनेस कर डाला है. अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) के साथ हुए क्लैश को भी इसने बड़े आराम से पार कर लिया. सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी और लोककथाओं के इस अनोखे मिक्स के साथ आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन’ किया…

लोककथाओं पर बेस्ड थ्रिलर का आगाज

भारतीय लोककथा और पौराणिक मान्यताओं पर बेस्ड फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत और अच्छी ओपनिंग ली है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

---विज्ञापन---

अंजलि अरोड़ा की फिल्म को पछाड़ा

सिनेमाघरों में ‘द वन’ की सीधी टक्कर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) से हुई थी. हालांकि, इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में पूरी तरह से जीत सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ की ही हुई है.

हनुमान अंश की कमाई पर लगाया ब्रेक

दीपक कुमार मिश्रा (Deepak Kumar Mishra) के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द वन’ के आते ही पिछले 50 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की कमाई पर भी असर पड़ा है और उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है.

---विज्ञापन---

पहले दिन रात तक कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क (Sacnilk) के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रात 9 बजे तक 8.43 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 9.95 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है. फाइनल आंकड़े इससे भी ज्यादा आ सकते हैं.

छठी मइया की महिमा और स्टारकास्ट

फिल्म ‘द वन’ की कहानी ‘वन देवी मंदिर’ के गहरे रहस्य और छठी मइया की अपार आस्था व महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) लीड रोल में हैं, जबकि अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. इस फिल्म को एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने प्रोड्यूस किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2026 09:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola