Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन भी नहीं चल पाई 2025 में आई Prabhas की ये फिल्म, हुई थी सुपरफ्लॉप

Prabhas Flop Movie: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी नई फिल्म द राजा साब को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. फिल्म को लेकर अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

Prabhas

Prabhas Flop Movie: प्रभास की फिल्म द राजा साब रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. दर्शक इसे देखने के बाद अपना-अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको प्रभास की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से हफ्तेभर टिकी और सुपरफ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म में प्रभास का कैमियो था. फिल्म में कई और बड़े सुपरस्टार शामिल थे. लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई. चलिए जानते हैं.

2025 की फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 2025 में आई फिल्म ‘कन्नप्पा’ की, जिसमें विष्णु मांचू और अक्षय कुमार लीड रोल में थे. फिल्म में प्रभास ने कैमियो किया था. इस फिल्म को मुकेश कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है. ‘कनप्पा’ की कहानी भगवान शिव के सबसे बड़े भक्तों में से एक ‘कनप्पा’ के इर्द-गिर्द घुमित है, जिसका किरदार विष्णु मांचू ने निभाया है. वहीं फिल्म में ‘कन्नप्पा’ और अक्षय कुमार ने भगवान शिव का रोल निभाया है.

---विज्ञापन---

बड़े-बड़े स्टार्स भी कुछ नहीं कर पाए

विष्णु मांचू और अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में मोहनलाल, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू और शरत कुमार जैसे शानदार स्टार्स भी शामिल हैं. वहीं प्रभास कैमियो के तौर पर इसमें शामिल हुए थे. ये फिल्म रिलीज के वक्त दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई. वहीं बाद में ओटीटी पर इसे पसंद किया गया. फिल्म 4 सितम्बर 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

हफ्तेभर में हो गई ढेर

बता दें ‘कनप्पा’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म की कमाई देखें तो फिल्म ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपए की कमाई की. मुश्किल फिल्म एक हफ्ते तक चली और 10 दिन में पूरी तरह से ढेर हो गई. इसका बजट लगभग 200 करोड़ रुपये था. वहीं ये फिल्म भारत में सिर्फ 31.93 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई और 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2026 10:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola