Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tere Ishk Mein का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 5वां दिन? जानें 100 करोड़ कितनी दूर फिल्म

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'Tere Ishk Mein' 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली हैं. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

---विज्ञापन---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5
धनुष और कृति की फिल्म की कमाई

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ पिछले 5 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई. 5वें दिन फिल्म ने फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कस ली. इसके अलावा, जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली है. चलिए आपको बताते हैं कि धनुष और कृति की फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ की कमाई की है और 100 करोड़ से कितनी दूर है?

भारत में फिल्म की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ ने 5वें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो चौथे दिन के मुकाबले काफी बेहतर है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 71 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 24.93% रही. जिसमें सुबह के शो में 11.84%, दोपहर के शो में 21.84%, शाम के शो में 25.97%, और रात के शो में 40.08% रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही बवाल काट रही ‘धुरंधर’, एडवांस बुकिंग से धुआंधार कमाई, एक दिन में बटोरे करोड़ों

मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा, धनुष और कृति की फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ ने वर्ल्डवाइड काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ ने दुनियाभर में अब तक कुल 91.5 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई का ग्राफ काफी तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

100 करोड़ कितनी दूर फिल्म?

धनुष और कृति की फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ ने पिछले 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस जैसा प्रदर्शन किया है. उसे देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही भारत और वर्ल्डवाइड दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

First published on: Dec 03, 2025 06:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola