Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Sunil Pal के 5 किडनैपर्स का सुराग दो, 25 हजार मिलेंगे’, मेरठ पुलिस का इनाम का ऐलान

Sunil Pal Kidnapping Case: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल की किडनैपिंग मामले में मेरठ पुलिस ने बड़ा ऐलान किया है। 5 फरार किडनैपर्स का पता देने वालों को 25 हजार का इनाम मिलेगा।

---विज्ञापन---

Sunil Pal Kidnapping Case: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल किडनैपिंग मामले में उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बड़ा ऐलान किया है। 5 फरार किडनैपर्स का पता देने वालों को पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम देगी। सुनील पाल को किडनैप करने वाले आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस लगातार बिजनौर में छापेमारी कर रही है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है। मुंबई में दर्ज अपहरण केस को मेरठ के लालकुर्ती थाना में ट्रांसफर किया गया है। अब इस केस की कमान मेरठ पुलिस के हाथों में आ गई है। इसी को लेकर मेरठ पुलिस ने किडनैपर्स पर इनाम घोषित किया है।

एक आरोपी गिरफ्तार

कॉमेडियन के किडनैपिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी अर्जुन कर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मेडिकल के लिए ले जाते समय अर्जुन ने पुलिस की गन छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया और उसे दोबारा पकड़ लिया गया। वहीं मामले में शामिल पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी जांच में जुटी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या Badshah ने दिल्ली-एनसीआर में तोड़े ट्रैफिक रूल्स? रैपर की टीम ने बताई सच्चाई

---विज्ञापन---

इन पांच आरोपियों पर इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने पीटीआई को फरार आरोपियों की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में लवी पाल उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र, शिवा, अंकित उर्फ पहाड़ी और शुभम शामिल हैं। ताडा ने आगे बताया कि जो भी व्यक्ति इन आरोपियों का पता देंगे उन्हें 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।

क्या था मामला?

बता दें सुनील पाल को 2 दिसंबर को मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में बुलाया गया था। इसके बाद उनका अपहरण कर लिया गया था। साथ ही उन्हें 24 घंटों तक बंधक बनाया गया था और 8 लाख रुपयों की फिरौती वसूलने के बाद ही उन्हें छोड़ा था। इसके बाद सुनील की पत्नी सरिता ने मुंबई में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ये केस मेरठ पुलिस के हवाले कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का नया टाइम गॉड कौन? मिली ऐसी पावर जिसे सुन घरवाले भी शॉक्ड

First published on: Dec 18, 2024 09:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola