Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 का नया टाइम गॉड कौन? मिली ऐसी पावर जिसे सुन घरवाले भी शॉक्ड

Bigg Boss 18 New Time God: बिग बॉस 18 को इस हफ्ते का नया टाइम गॉड मिल चुका है। इस सदस्य को घर की कमान के साथ-साथ दो हफ्ते की इम्यूनिटी भी मिली है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर नया टाइम गॉड कौन है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 New Time God: बिग बॉस 18 के घर से नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। घरवालों को इस हफ्ते घर का नया टाइम गॉड मिल गया है। विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा को पछाड़ इस कंटेस्टेंट ने टाइम गॉड बनकर स्पेशल पावर भी अपने नाम कर ली है। सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रही हैं। अब आपके दिल में भी ख्याल आ रहा होगा कि आखिर किस सदस्य को घर की कमान मिली है। तो चलिए आपको भी बता देते हैं आखिर हम किस सदस्य की बात कर रहे हैं।

कौन बना टाइम गॉड?

दरअसल बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इसमें घर के नए टाइम गॉड का नाम रिवील किया है। बिग बॉस तक के मुताबिक श्रुतिका अर्जुन घर की नई टाइम गॉड बन गई हैं। साथ ही श्रुतिका को दो हफ्ते नॉमिनेशन से सेफ होने की स्पेशल पावर भी मिली है। विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा भी इस रेस में शामिल थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Gaurav Kapoor ने ऐसा क्या बोला कि शरमा गईं Chum? आखिर क्या था कंबल कांड

ऑडियंस भी शॉक्ड

श्रुतिका के टाइम गॉड बनने के बाद हर कोई शॉक्ड है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह जिसकी उम्मीद भी नहीं थी वो घर की सदस्य बन गई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस बार तो विवियन और ईशा के चांस थे ये कैसे बन गई। इससे साफ पता चल रहा है कि घरवालों के साथ-साथ बाहर वाले भी शॉक्ड हैं।

---विज्ञापन---

कौन-कौन थे दावेदार?

बता दें पिछले हफ्ते अविनाश मिश्रा टाइम गॉड थे। वहीं इस हफ्ते के टाइम गॉड टास्क में अविनाश ने संचालक की भूमिका निभाई। इस बार टाइम गॉड बनने के लिए एक या दो नहीं बल्कि 7 दावेदार थे। इसमें विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का नया ‘किंग’ बना ये कंटेस्टेंट, करण-अविनाश लगाते रह गए दिमाग

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2024 07:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola