Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider-Man 4 Box Office Collection: 15वें दिन भी जारी रहा ‘स्पाइडर-मैन’ का तांडव, गुरुवार को छापे इतने करोड़

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 14: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय थिएटर्स में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. 15वें दिन यानी गुरुवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने भारत में 443 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है.

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 14: सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म का जादू देखने को मिल रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. टॉम हॉलैंड की सुपरहिट फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का क्रेज इंडियन ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. 15वें दिन यानी गुरुवार को भी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है. आइए जानते हैं इस हॉलीवुड फिल्म के कलेक्शन और नए रिकॉर्ड्स की अपडेट…

गुरुवार को इतना रहा कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्वल की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) ने अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी गुरुवार को भारत में 5.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वर्किंग डे होने के बावजूद दर्शकों का ऐसा रिस्पॉन्स काबिज-ए-तारीफ है.

---विज्ञापन---

कुल कमाई पहुंची 443 करोड़ पार

15वें दिन की कमाई को जोड़ने के बाद भारत में इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 443.40 करोड़ रुपये हो गया है. दो हफ्तों से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म की पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है.

भारत में रचा कमाई का नया इतिहास

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसके साथ ही इसने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार 2’ (Avatar 2) के 391.40 करोड़ रुपये के लाइफटाइम रिकॉर्ड को भी काफी पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

टॉम हॉलैंड का शानदार काम

फिल्म में मार्वल के पसंदीदा सुपरहीरो के रूप में टॉम हॉलैंड (Tom Holland) ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया है. डेस्टिन डैनियल क्रेटन (Destin Daniel Cretton) के बेहतरीन निर्देशन ने फिल्म में रोमांच और थ्रिल को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है.

भारतीय दर्शकों में बढ़ा क्रेज

भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड की फिल्मों की बढ़ती मांग यह साबित करती है कि मार्वल की फिल्मों के प्रति फैंस का उत्साह चरम पर है. ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी बड़ी फिल्मों का यह कलेक्शन भारत में हॉलीवुड सिनेमा के बढ़ते वर्चस्व को साफ दर्शाता है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2026 07:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola