Rhea Chakraborty Breaks Silence on Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों करण जौहर के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में नजर आ रही हैं. हाल ही में रिया ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी जिंदगी किस हद तक बदल गई थी. रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद उनकी जिंदगी का हर एक पहलू पूरी तरह से बदल गया. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ महीने पहले ही उन्हें सीबीआई की तरफ से इस मामले में क्लिनचिट मिली है और उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया. चलिए जानते हैं कि रिया चक्रवर्ती ने इस मामले में और क्या कहा है.
मैं शक के घेरे में…
दरअसल, रिया चक्रवर्ती से जब ‘द ट्रेटर्स’ को होस्ट करण ने पूछा कि वो शो में बने रहने के लिए वह निर्दोष रहना चाहती हैं या गद्दार बनना चाहती है? इस सवाल के जवाब में रिया ने कहा, ‘मैं निर्दोष बनना चाहती हूं. इसी साल मुझे क्लीन चिट मिली है, इसी साल लोगों को पता चला है कि मैं निर्दोष हूं. बहुत समय तक मैं शक के घेरे में रही हूं तो अब मुझे वो इतना पसंद नहीं है. मैंने काफी साल ये सब सह लिया है.’ गद्दारों का खेल दो ग्रुप्स के इर्द-गिर्द घूमता है. निर्दोषों को मिलकर छिपे हुए गद्दारों की पहचान करनी होगी और उन्हें कॉम्पिटिशन से बाहर होने से पहले ही ये खेल खत्म करना होता है.
मैंटल हेल्थ पर…
बता दें कि रिया चक्रवर्ती को साल 2020 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत की मौत के बाद जेल की सजा से लेकर सामाजिक बहिष्कार तक का सामना करना पड़ा था. पिछले साल ही सीबीआई की इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट सबमिट की, जिससे रिया चक्रवर्ती को राहत मिली. इसमें उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था. अपने पिछले इंटरव्यू में बताया था कि इस पूरी जांच के दौरान इसका उनकी मैंटल हेल्थ पर काफी गहरा असर पड़ा था. उन्होंने बताया कि वो पीटीएसडी (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से जूझ रही थी.