Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मौत के मुंह में पहुंच गई थीं ये फेमस एक्ट्रेस, देवदूत बनकर कैमरामैन ने बचाई जान

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्ट्रेस झील में एक सीन की शूटिंग करते हुए एक जानलेवा हादसे की शिकार हो गई. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 14, 2026 01:32
Share :

Bollywood Actress: भारतीय सिनेमा की फिल्मों में आज समय शूटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम होते हैं. इसके अलावा, बॉडी डबल और जरूरत पड़ने पर वीएफएक्स का भी सहारा लिया जाता है. पुराने जमाने में फिल्मों की शूटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं होते थे. जिसकी वजह से कई बार एक्टर्स को जान पर खेलकर शूटिंग करनी पड़ती थी. ऐसा ही एक जानलेवा हादसा हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्ट्रेस वैजंती माला के साथ हुआ था. वैजंती माला ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘बॉन्डिंग अ मेमोर’ में फिल्मों की शूटिंग को लेकर कई किस्सा शेयर किया है.

अपनी ऑटोबायोग्राफी में वैजंती माला ने एक किस्सा कश्मीर की खूबसूरत डल झील का भी शेयर किया है, जो उनकी जान की दुश्मन बन गई थी. उन्होंने बताया कि एक तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान झील में एक सीन फिल्माया जा रहा था. सीन करते-करते अचानक वैजंती माला पानी में गिर गई और देखते ही देखते ऐसी स्थिति बन गई कि वह डूबने लगी. तभी कैमरा संभाल रहे कैमरामैन ने बिना एक पल गवाए पानी में छलांग लगा दी और वैजंती माला को डूबने से बचाया लिया. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2026 01:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola