Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dc Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते बाद भी नहीं थमी ‘डीसी’ की कमाई, 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

Dc Box Office Collection Day 7: ‘डीसी’ ने रिलीज के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. भारत में इसकी कमाई 40 करोड़ के पार हो गई है.

DC Collection
DC Collection

DC Box Office Collection Day 7: दक्षिण की दो फिल्में ‘जन नायकन’ और ‘डीसी’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखने को मिल रही हैं. हालांकि, तीसरे हफ्ते के बाद ‘जन नायकन’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. वहीं, सात दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘डीसी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ‘डीसी’ हर दिन करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है. रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने गुरुवार को कितनी कमाई की.

फिल्म ने 7वें दिन कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 21.4 प्रतिशत रही और कुल 4,611 शो चलाए गए. फिल्म ने हिंदी में 20 लाख रुपये, तमिल में 2.70 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सात दिनों में भारत में 41.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 64.38 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

जन नायकन का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

दूसरी ओर, थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे हफ्ते में सिर्फ 67 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म की बात करें तो अरुण माथेस्वरन ने ‘डीसी’ का निर्देशन किया है. इस तमिल रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म में जाने-माने फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की है. फिल्म में उन्होंने देवदास का किरदार निभाया है। इसके अलावा, फिल्म में वामिका गब्बी भी नजर आई हैं, जिन्होंने चंद्रा का किरदार निभाया है.

---विज्ञापन---

नॉवेल पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म देवदास और चंद्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट पुलिसवालों का मुकाबला करते हैं। यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध क्लासिक उपन्यास ‘देवदास’ पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- 70 साल के इस एक्टर ने बिना झिझक के दिए इंटीमेट सींस, अब हो रहा पछतावा

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2026 07:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola