Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 22: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, लाखों में सिमट रही फिल्म की कमाई

Jana Nayagan Box Office Collection Day 22: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं और चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने वाली फिल्म के कलेक्शन में दूसरे और तीसरे हफ्ते में लगातार गिरावट दर्ज की गई.

Jana Nayagan
Jana Nayagan

Jana Nayagan Box Office Collection Day 22: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही थी. शुरुआती दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई की. हालांकि, रिलीज के दूसरे और तीसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई. वहीं, रिलीज के चौथे हफ्ते में फिल्म का प्रदर्शन और भी खराब हो गया है. फिल्म बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है. 22वें दिन मूवी ने सिर्फ लाखों रुपये में कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

22वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 22वें दिन सिर्फ 67 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 12.4 प्रतिशत रही और कुल 1,918 शो चलाए गए. फिल्म ने हिंदी में 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तमिल में सिर्फ 58 लाख रुपये कमाए.

---विज्ञापन---

जन नायकन वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

फिल्म की भारत में कुल कमाई 195.02 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में इसने 320.34 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

वीकली कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई घटकर 31.60 करोड़ रुपये रह गई। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 9.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

थलपति ने छोड़ा फिल्मी करियर

‘जन नायकन’ थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. इस मूवी के बाद वह अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देंगे। उन्होंने 2025 में फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की थी. वहीं, अब वो तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

वहीं, फिल्म की बात करें तो ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में जनवरी में रिलीज होनी थी. लेकिन CBFC के साथ विवाद के कारण फिल्म की रिलीज 23 जुलाई तक टल गई. फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Dc Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते बाद भी नहीं थमी ‘डीसी’ की कमाई, 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

First published on: Aug 14, 2026 08:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola