Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

“KISS करनी ही पड़ेगी…” मशहूर डांसर ने रखी शर्त, 40 की एक्ट्रेस के उड़े होश, खुलासा हो रहा Viral !

एंटरटेनमेंट की दुनिया में टीआरपी और व्यूज के लिए रियलिटी शोज में कई बार ऐसे ट्विस्ट और एंगल जोड़े जाते हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींच सकें। इसी सिलसिले में 40 साल की कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में रियलिटी शो से जुड़ा चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 13, 2026 17:28
Share :
Shakti Mohan

एंटरटेनमेंट की दुनिया में टीआरपी और व्यूज के लिए रियलिटी शोज में कई बार ऐसे ट्विस्ट और एंगल जोड़े जाते हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींच सकें। इसी सिलसिले में 40 साल की कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में रियलिटी शो से जुड़ा चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया था। डांस की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली शक्ति शो में मेंटर की भूमिका में नजर आई थीं, जबकि राघव जुयाल इसे होस्ट कर रहे थे। दोनों रियल लाइफ में बेहद अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को भाई-बहन जैसा मानते हैं। हालांकि, शो में टीआरपी के लिए दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई।शक्ति ने बताया था कि एक समय शो के मेकर्स ने उनसे राघव को कैमरे पर KISS करने के लिए कहा, जबकि वह बिल्कुल भी सहज नहीं थीं। उन्होंने कहा था कि शुरुआत में वह इस बात से काफी हैरान और परेशान हुईं और मेकर्स से सवाल भी किया कि ऐसा क्यों करना होगा। लेकिन उस वक्त इंडस्ट्री में नई होने की वजह से वह अपनी बात मजबूती से नहीं रख पाईं। शक्ति के मुताबिक, उन्होंने आखिरकार स्टेज पर राघव को KISS किया, लेकिन कैमरे पर उनकी असहजता साफ नजर आ रही थी। उन्होंने यह भी चिंता जताई थी कि उनके माता-पिता शो देखेंगे और लोग उनके और राघव के रिश्ते को गलत तरीके से समझ सकते हैं। शक्ति के इस पुराने खुलासे ने एक बार फिर रियलिटी शोज में टीआरपी के लिए बनाए जाने वाले कथित फेक एंगल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

First published on: Aug 13, 2026 05:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola